कटघोरा शहर लिथियम खदान से अप्रभावित: जनता को राहत, गोड़मा नाला के उस पार जंगल और सरकारी जमीन खदान के दायरे में,,
कोरबा-कटघोरा, 15 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा-पोड़ी क्षेत्र में देश के पहले लिथियम खनिज भंडार की खोज ने क्षेत्र में एक नई उम्मीद और चर्चा को जन्म दिया था। इस खनिज भंडार के खनन का अनुबंध मैकी साउथ नामक कंपनी को दिया गया है, और इसका कुल क्षेत्रफल 256.12 हेक्टेयर है। शुरुआती दौर में इस खदान के दायरे में कटघोरा शहर और आसपास के कई गांवों के प्रभावित होने की आशंका ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी थी। लेकिन अब ताजा जानकारी और सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त नक्शे ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है, जिससे कटघोरा शहरवासियों और आसपास के निवासियों को बड़ी राहत मिली है।


