Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा शहरी स्कूलों में पहले से बंट रहे नाश्ते,,
    Uncategorized

    04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा शहरी स्कूलों में पहले से बंट रहे नाश्ते,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com19/10/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में भी बटेंगे नाश्ते कलेक्टर ने स्कूलों में मेन्यू लिखवाने के दिए निर्देश पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा शहरी स्कूलों में पहले से बंट रहे नाश्ते,,

    कोरबा 19 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा तथा कोरबा शहरी क्षेत्र के स्कूलों में सुबह दिए जा रहे नाश्ते से बच्चों की उपस्थिति और प्रभाव की समीक्षा की। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से मिले फीडबैक को देखकर कलेक्टर ने जिले के कटघोरा, पाली, करतला और कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी नाश्ता वितरण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीईओ को स्कूलों में नाश्ता वितरण के मेन्यू को दीवार पर लिखवाने और दीपावली अवकाश के बाद 04 नवंबर को शाला प्रारंभ होने के साथ ही नाश्ता वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाश्ता वितरण प्रारंभ होने से पूर्व शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित करने एवं प्रतिदिन 10 अलग-अलग विद्यालयों में नाश्ता वितरण के फोटोग्राफ्स भेजने के निर्देश बीईओ को दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने प्राइमरी, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में डीएमएफ से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तथा उनके द्वारा की जा रही अध्यापन के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में किसी अतिथि शिक्षक के 03 माह तक अवकाश संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित स्कूल के प्राचार्य द्वारा अन्य शिक्षकों को रखा जाए ताकि विद्यार्थियों का अध्यापन प्रभावित न हो। उन्होंने सभी अतिथि शिक्षकों के परफॉर्मेंस को ध्यान रखने और विद्यार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राइमरी स्कूलों में 263 अतिथि शिक्षकों के भर्ती के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नवंबर से अध्यापन प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने नियुक्ति के संबंध में बीईओ को निर्देशित किया कि नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। ग्राम पंचायत, जनपद एवं जिला स्तरीय आवेदक का चयन कर भर्ती ली जाए। कलेक्टर ने पूर्व में जर्जर भवन की मांगी गई जानकारी के पश्चात् भी छुटे हुए जर्जर भवन की जानकारी देने, 10 साल पुराने हो चुके कीचन शेड, बालक एवं बालिका शौचालय को चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए। उन्होंने डीईओ और बीईओ को एबीईओ और संकुल शैक्षणिक समन्वयकों का माह में दो बार बैठक आयोजित करने तथा उनसे मूल कार्य लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए न्यूज पेपर डेस्क लगाने तथा दो महत्वपूर्ण अखबार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यूज पेपर डेस्क के लिए डीएमएफ मद से सभी विद्यालयों को राशि देने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन कराने तथा राज्य स्तरीय योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर माह की अंतिम सप्ताह में सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित करने और विद्यालयवार समीक्षा की बात कही। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, बीईओ श्री डी. लाल, श्री संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.