Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सियाराम’ के जयघोषों से गूंज उठा ऊर्जा नगरी कोरबा ,अलौकिक श्रीराम दरबार के गर्भगृह में नयनाभिराम भगवान राम के साथ मैय्या सीता और लक्ष्मण भी विराजे,
    Uncategorized

    सियाराम’ के जयघोषों से गूंज उठा ऊर्जा नगरी कोरबा ,अलौकिक श्रीराम दरबार के गर्भगृह में नयनाभिराम भगवान राम के साथ मैय्या सीता और लक्ष्मण भी विराजे,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com13/06/2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सबसे पहले विघ्नहर्ता की प्राण प्रतिष्ठा, फिर सियाराम, लक्ष्मण के साथ राम भक्त हनुमान सहित नौ देवताओं की अनुपम मूर्तियां स्थापित,जगद्गुरू शंकराचार्य के साथ विद्वान आचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजता रहा राम दरबार

    कोरबा। आज सुबह से राम दरबार परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार से कोरबा की पुण्य धरा धन्य हो गई, ऐसा लग रहा था कि सीता मैय्या और भगवान राम के स्वागत के लिए धरती और आसमान में रहने वाले अपने नयनो को विराम नही देना चाहते और टकटकी लगा कर उस समय का इंतजार कर रहे थे कि कब भगवान राम और सीता मैय्या की अलौकिक और नयनाभिराम मूर्तियों का दर्शन होगा और सियाराम गर्भगृह में पधारेंगे। दोपहर सवा बारह बजते ही विद्वान आचार्यो के श्रीमुख से वैदिक मंत्र बोल रहे थे। वैदिक मंत्रो से सियाराम सहित अन्य देवी देवताओं आह्वान किया जा रहा था और करीब 01.30 बजे भगवान राम की अलौलिक मूर्ति दिखी और गर्भगृह में सदा के लिये विराजमान हो गये।

    इस अवसर पर जगद्गुरू ने कहा कि भारत देवी देवताओं की पुण्य भूमि है और यहां धार्मिक कर्म काण्ड का विशेष महत्व होता है। जिनके घरों में पूजा पाठ के लिये उपयुक्त स्थल नहीं होता वे मंदिरो में जाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करते है। घर या मंदिरो में सुबह शाम शंख नांद एवं आरती तथा घंटी बजाने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और जीवन में सभी दोष दूर होते है। मंदिर या देव स्थल से समाज में नैतिकता, सदाचार और श्रद्धा का भाव निर्मित होता है और जीवन में संस्कार फलीभूत होते है और आदर्श समाज का निर्माण होता है। सुबह शाम शंख नांद हमें उपासना के समय का ज्ञात कराता है।
    जगद्गुरू आदि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने सबसे पहले भगवान राम, सीता मैय्या और लक्ष्मण जी के साथ नीचे में बैठे रामभक्त हनुमान के दैदिव्यमान ललाटो पर तिलक लगा कर आरती उतारी और साथ में खड़े कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सपत्नीक एवं परिवार सहित दैदिव्यमान मूर्तियों की आरती उतारी और आशीर्वाद मांगा कि हे प्रभु! इस धरा पर पधार कर कोरबा सहित प्रदेश को स्वस्थ, सुरक्षित और वैभवशाली बनाना और रामराज की परिकल्पना को साकार करने हमें संकल्प शक्ति से आबाद करना और ऐसी शक्ति देना कि मैं जनसेवक बन कर क्षेत्र की सेवा कर सकू।
    सबसे पहले विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्ति को प्रतिष्ठित किया गया और आह्वान किया गया कि हमारा काम काज सफल हो। फिर मंत्रोच्चार के साथ राम, सीता और लक्ष्मण तथा रामभक्त हनुमान की मूर्तियों को प्रतिष्ठित किया गया। गर्भगृह में भगवान राम के विराजमान होने के बाद शिव पार्वती सहित कुल नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

    हजारों लोग बने गवाह- चीरस्थायी हुआ भव्य समारोह

    राम दरबार में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना का यह भव्य धार्मिक समारोह सदा के लिये चीरस्थायी हो गया और यह भव्य समारोह कोरबा के पटल पर सदा के लिए अंकित हो गया। यह धार्मिक समारोह सदा के लिये लोगों के लिये चीरस्थायी बनने के साथ अनुपम आलेख भी खींच गया। कोरबा के कोने कोने से लोग पधारे और कोरबा सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आये हजारो श्रद्धालु इस कार्यक्रम के गवाह बने।

    ऐतिहासिक कलश यात्रा से राममय हुआ कोरबा

    भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गयी कलश यात्रा भी ऐतिहासिक थी। कोरबा की चारों दिशाओं से पधारी नारी शक्ति हजारो की संख्या में कलश सिर पर रख कर जब राम दरबार पहुंची तो नजारा देखने लायक था। ऐसा लग रहा था कि नारी शक्ति से परिसर में नई उर्जा का संचार हो रहा हैं। ऐसी कलश यात्रा शायद कोरबा मे पहली बार देखने को मिली। राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही कोरबा कलश यात्रा से राममय हो गया। कलश यात्रा के सामने कर्मा नृत्यदल ढोल नगाड़ो के साथ आगे आगे चल रहा था और कलश यात्रा के पीछे पीछे जन सैलाब भी था।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.