Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सावन के तीसरे सोमवार भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद किया गया जलाभिषेक और पूजन, सुबह से जिले भर के शिव मंदिरों में रही भक्तों की भीड़
    Uncategorized

    सावन के तीसरे सोमवार भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद किया गया जलाभिषेक और पूजन, सुबह से जिले भर के शिव मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com05/08/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सावन के तीसरे सोमवार भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद किया गया जलाभिषेक और पूजन, सुबह से जिले भर के शिव मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

    कोरबा। सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन, पूजन, जलाभिषेक के लिए शहर के शिवालयों में शिवभक्त उमड़े। जुटे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से दर्शन के बाद जलाभिषेक और पूजन किया। शिवालयों से लेकर घरों तक में शिवार्चन के बाद शिव महिमा के गीत, भजन गाए गए। मंदिरों सहित घरों में भी महिलाओं की टोली ने गीतों, भजनों से शिव महिमा का बखान किया। इस मौके पर घरों, मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। भगवान शिव की आराधना का पावन महीने सावन में पूरा वातावरण शिवमय हो रहा है। सावन के तीसरे सोमवार को आस्था की बारिश हुई। इस मौके पर बाबा भोलेनाथ के पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले भर के शिवालय हर हर महादेव, बोल बम, बम भोले के जयघोष गुंजायमान हो गए। तीसरे सोमवार को शिवालय शिव के जयकारों से गूंज उठे। महादेव को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा में हनुमान गढ़ी के शिवमंदिर और कनकी शिव मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही उमड़ पड़े। सावन मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना और भक्ति का विशेष महत्व है। इसे लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह रहता है। कटघोरा के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी के शिव मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। बदली और रिमझिम फुहारों के बीच शिव के भक्त दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना लेकर दुग्ध अभिषेक, जलाभिषेक, बिल्वपत्र, पुष्प, सोम पत्र श्रीफल, भांग, धतूरा, कनेर, भस्म सहित शिव को प्रिय लगने वाली वस्तुओं के साथ अभिषेक किया। सावन मास के साथ ही शिव मंदिर में शिवभक्त कावडिय़ों अहिरन नदी व नरसिंह गंगा से जल लेकर आने-जाने से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। वहीं कोरबा से 25 किमी दूर कनकी शिव मंदिर में भी रविवार रात से ही भक्तों का सैलाब उमडऩे लगा था। सर्वमंगला मंदिर से जल अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु हसदेव नदी से जल लेकर कनकी शिव मंदिर के लिए निकल पड़े और रास्ते पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। इसके से ही मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई थी।शहर स्थित साडा शिवमंदिर में भक्तों का सुबह से ही आगमन शुरू हो गया था। शिवलिंग में जलाभिषेक कर आंक, कनेर सहित शिव को प्रिय बेल पत्र अर्पित किया गया।रविशंकर नगर स्थित शिवालय में श्रद्वालुओं की कतार सुबह से लगी रही। जिला जेल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कालोनी गोकुल धाम में आयोजित शिवपूजा में भक्तों में बढ़चढक़र भागीदारी निभाई। पूजा आराधना का दौर करतला, कटघोरा, जमनीपाली, पसान, जटगा, तुमान, चैतमा, बरपाली, दीपका, बाकीमोंगरा, हरदीबाजार, नोनबिर्रा, छुरी, बालको आदि के मंदिरों में पूरे दिन जारी रहा

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.