Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सहेली से करना चाहती थी शादी, लड़की से लड़का बनने के लिए किया ये काम, फिर जो हुआ वो जानकर कांप उठेगी रूह
    Uncategorized

    सहेली से करना चाहती थी शादी, लड़की से लड़का बनने के लिए किया ये काम, फिर जो हुआ वो जानकर कांप उठेगी रूह

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com21/06/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शाहजहांपुर: शाहजहांपुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहाँ एक लड़की अपनी सहेली के साथ समलैंगिक प्रेम में थी, वह उससे शादी करना चाहती थी. इसके लिए वह एक तांत्रिक के पास अपना जेंडर चेंज कराने पहुंची. तांत्रिक ने लड़की को मौत के घाट उतार दिया. दो माह पहले परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अब लड़की का कंकाल बरामद होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश करते हुए तांत्रिक और लड़की की सहेली को गिरफ्तार कर लिया है.

    थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली पूनम अपने घर से 18 अप्रैल को लापता हो गई थी. 26 अप्रैल को उसके भाई ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद से पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की शाहजहांपुर के पुवायां की रहने वाली उसकी सहेली प्रीति से शादी करना चाहती थी.

    इसके बाद 18 मई रविवार को लखीमपुर की तहसील मोहम्मदी से एक लड़की का कंकाल बरामद हुआ. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कंकाल पूनम का है.

    पुलिस का कहना है कि पुवायां रहने वाली प्रीति से पूनम समलैंगिक रिश्ते (Homosexual Relations) में थी, वह शादी करना चाहती थी. पूनम लड़के के स्टाइल में रहा करती थी. पूनम की वजह से प्रीति की शादी के रिश्ते टूट रहे थे. इसके बाद प्रीति की मां उर्मिला ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील के रहने वाले रामनिवास से संपर्क किया. रामनिवास पेशे से राजमिस्त्री है, लेकिन वह झाड़-फूंक भी करता है.

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तांत्रिक
    पहले प्रीति के परिजनों से रामनिवास से झाड़-फूंक कराई थी. वह रामनिवास पर विश्वास करते थे. उन्होंने प्रीति की शादी न होने की वजह पूनम को बताया और उसे रास्ते से हटाने के बदले में रामनिवास को डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही. इसके साथ ही एडवांस में 5 हजार रुपये दे दिए.

    जंगल में बुलाया, तंत्र-मंत्र के दौरान की हत्या

    रामनिवास ने प्रीति और पूनम को पास के जंगल में बुलाया. वहां दोनों की शादी कराने की बात कही. उसने पूनम से कहा कि मैं तंत्र विद्या से तुमको लड़की से लड़का बना दूंगा. इसके बाद दोबारा रामनिवास ने पूनम को जंगल में बुलवाया, वहां पूनम पर तंत्र मंत्र किया और मौका देखते ही गढ़ासे से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया.

    घटना को लेकर क्या बोले एसपी सिटी?

    इस मामले में एसपी सिटी सुधीर जायसवाल का कहना है कि 18 मई को सर्विलेंस और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस से पुलिस ने पूनम का कंकाल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील में घने जंगलों में गोमती नदी के किनारे बरामद किया. वहां पूनम के भाई परमिंदर ने कपड़ों को देखकर पूनम की पहचान की.

    परविंदर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया. परविंदर ने आरोप लगाया कि रामनिवास, प्रीति और उसकी मां उर्मिला ने बहन की हत्या की है. पुलिस ने तांत्रिक रामनिवास और पूनम की सहेली प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है. प्रीति की मां उर्मिला अभी फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.