Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सशक्त सरकार चुनने पहले चरण में वोटिंग शुरू ,21 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर हो रही वोटिंग,जानें कितने प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद …
    Uncategorized

    सशक्त सरकार चुनने पहले चरण में वोटिंग शुरू ,21 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर हो रही वोटिंग,जानें कितने प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद …

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com19/04/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज (शुक्रवार) मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। वहीं मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में मतदान समाप्त होने का समय अलग है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की कुल 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। जबकि राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं।

    उधर मध्य प्रदेश की 6 और बिहार की 4 सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की 3, असम और महाराष्ट्र की 5-5 सीटों के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। जबकि मणिपुर की 2 और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट के लिए आज मतदान हो रहा है।।उधर तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर आज ही मतदान संपन्न हो जाएगा। इसके साथ ही मेघालय की 2, उत्तराखंड 5, अरुणाचल प्रदेश 2, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, और लक्षद्वीप की एक-एक सीट के लिए भी आज मतदान हो रहा है।

    पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 1625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।।इनमें 9 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ राज्यों में पहले चरण में ही चुनाव संपन्न हो जाएगा। इनमें उत्तराखंड (5), तमिलनाडु (39) सिक्किम (1), मेघालय (2), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1), लक्षद्वीप (1) शामिल हैं।

    इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग

    लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के दौरान आज यानी शुक्रवार अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की कुल 92 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में देशभर में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं कुल वोटर्स में 35.67 लाख मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

    PM मोदी ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण के मतदान से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.