Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»मलगांव पंचायत को विलुप्त करने के खिलाफ भड़का आक्रोश रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे मलगांव के ग्रामीण, कलेक्टर खुद पहुंचे ग्रामीणों के पास दी समझाइश,,,
    Uncategorized

    मलगांव पंचायत को विलुप्त करने के खिलाफ भड़का आक्रोश रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे मलगांव के ग्रामीण, कलेक्टर खुद पहुंचे ग्रामीणों के पास दी समझाइश,,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com31/12/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मलगांव पंचायत को विलुप्त करने के खिलाफ भड़का आक्रोश रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे मलगांव के ग्रामीण, कलेक्टर खुद पहुंचे ग्रामीणों के पास दी समझाइश,,,

    https://janjankiawaaz.in/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241231-WA0350.mp4

    छ, ग//कोरबा कटघोरा:- मलगांव पंचायत को विलोपित किए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा वे सोमवार को रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट जा पहुंचे उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए विलोपित वापस लेने की मांग शुरू कर दी वे अपनी मांग को लेकर अड़े रहे आखिरकार कलेक्टर को ही उनके पास आना पड़ा उनकी समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और घेराव समाप्त हुआ ।

    https://janjankiawaaz.in/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241231-WA0347.mp4

    कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगांव और अमगांव में बीते कुछ दिनों से पंचायत विलोपित किए जाने के खिलाफ सुगबुगाहट चल रही थी ग्रामीणों ने पंचायत को विलोपित नहीं करने की मांग शुरू कर दिया था वे अपनी इस मांग को लेकर भारी संख्या में कोरबा पहुंचे ग्रामीण भारी संख्या में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जा पहुंचे इस बात की सूचना पुलिस व प्रशासन को भी नहीं थी लिहाजा ग्रामीण परिसर के भीतर तक पहुंच गए उन्होंने मुख्य द्वार के सामने बैठकर नारीबाजी शुरू कर दी ।

    ग्रामीणों का कहना था कि एसईसीएल दीपका गेवरा विस्तार के लिए ग्राम पंचायत मलगांव व अमगांव की जमीन को अधिग्रहण किया गया है इसके साथ ही पंचायत को विलोपित कर दिया गया है जिसे निरस्त कर 2025 में पंचायत चुनाव कराई जाए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया लेकिन वे कलेक्टर से ही मुलाकात कर अपनी समस्या का निराकरण करने की मांग पर अड़े रहे इस बात की जानकारी कलेक्टर अजीत वसंत तक पहुंच गई वे अपने चेंबर से निकलकर सीधे ग्रामीणों के पास पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया तत्पश्चात ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा इसके साथ ही घेराव समाप्त हो गया ।

    चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

    ग्राम मलगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उन्होंने अपने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि पंचायत विलोपन के आदेश को निरस्त किया जाए यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।

    यह है प्रमुख मांग:-

    ■ बसाहट देकर ग्राम पंचायत घोषित करें ।
    ■ 18 वर्ष उम्र के युवक युवतियों को बसाहट की पात्रता प्रदान करें ।
    ■ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए ।
    ■ मूलभूत सुविधा देने के बाद ही गांव खाली कराये ।
    ■ आगामी पंचायत चुनाव भी कराया जाए ।

    ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने कोयला खनन के लिये अर्जित ग्रामो मलगांव , अमगांव और सुवाभोड़ी के विलोपन की कार्यवाही का निंदा करते हुये विलोपन को रद्द करने की मांग की है समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने पंचायत चुनाव के ठीक पहले की गई कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि पुनर्वास नीतियों के अनुरूप भूविस्थापितों को लाभ नही दी जा रही है और जोर जबरदस्ती विस्थापन के लिये लोंगो को भयभीत किया जा रहा है एसईसीएल प्रबन्धन प्रशासन की मदद लेकर आंदोलनकारियों के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक कार्यवाही कर रही है ,जेल भेजने नुकसानी की भरपाई का नोटिस भेजने जैसी घिनौनी कृत्य कर विरोध को कुचलने की साजिश हो रही है और वहीं दूसरी ओर शासन के द्वारा गांव का विलोपन किया जा रहा है 30 सालों से रोजगार के इंतजार में भटक रहे युवा अब बूढ़े हो चले हैं मुआवजा और बसाहट जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित विस्थापितों की गुहार कोई सुनने को तैयार नही है और पूरी तानाशाही रवैय्ये इख्तियार किये जा रहे हैं इसके खिलाफ जनआंदोलन और तीखा होने वाला है ।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.