Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»भाजपा सरकार आते ही विशेष जनजातीय के मूलभूत सुविधाओं की ली जा रही शुद्ध, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने उठाया था आवाज,, कलेक्टर ने पीव्हीटीजी बसाहट समेलीभांठा का किया दौरा,विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश ,बिरहोर जनजाति के शिक्षित युवक जगेश्वर को अतिथि शिक्षक बनाने के दिए निर्देश
    Uncategorized

    भाजपा सरकार आते ही विशेष जनजातीय के मूलभूत सुविधाओं की ली जा रही शुद्ध, मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन ने उठाया था आवाज,, कलेक्टर ने पीव्हीटीजी बसाहट समेलीभांठा का किया दौरा,विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश ,बिरहोर जनजाति के शिक्षित युवक जगेश्वर को अतिथि शिक्षक बनाने के दिए निर्देश

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com07/01/2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पिछड़ी जनजाति विरहोर समाज के मूलभूत सुविधाओं को लेकर मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन द्वारा लगातार उठाई जा रही आवाज,,

    कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा जनपद के दूरस्थ वनांचल में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बाहुल्य ग्राम पंचायत कोनकोना के समेलीभांठा बसाहट का दौरा किया। यहां उन्होंने केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

    उन्होंने अधिकारियों को पीव्हीटीजी समुदाय को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाएं आमजनता के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं। ग्रामीणों को अपनी आर्थिक विकास हेतु मेहनत करने के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित हितग्राहियों को आधारभूत दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वन अधिकार पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, वोटर आईडी जैसे अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युतीकरण, पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी जरूरतें एवं समस्याएं जानी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

    पीव्हीटीजी बसाहटों में 12वीं उत्तीर्ण युवाओं का करें सर्व

    ग्रामीणोे से चर्चा के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने समेलीभांठा बसाहट में रहने वाले बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवक श्री जगेश्वर को प्राथमिक शाला समेलीभाठा में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस हेतु ग्राम सभा से अनुमोदन एवं आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी एसडीएम को पीव्हीटीजी बसाहटों में 12वीं उत्तीर्ण युवाओं का सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। जिससे उन्हें उनके योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान समेलीभांठा बसाहट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर का भी अवलोकन किया एवं उन्हें सभी ग्रामीणों को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.