Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»पाली ब्लॉक के सरपंच -सचिवों ने विकास कार्यों के नाम पर आबंटित 90 लाख की राशि डकारे ,वसूली की कवायद शुरू,मचा हड़कम्प
    Uncategorized

    पाली ब्लॉक के सरपंच -सचिवों ने विकास कार्यों के नाम पर आबंटित 90 लाख की राशि डकारे ,वसूली की कवायद शुरू,मचा हड़कम्प

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com03/08/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    डोंगानाला में 3 सचिवों रामकुमार टेकाम, अजय कुर्रे, जगदीश टेकाम ने किया कमाल

    कोरबा। शासन के विभिन्न मदों की राशि आहरण कर लेने के बाद पंचायतों में आवश्यक विकास कार्यों को न कराते हुए राशि की बंदरबांट व गबन कर लेने के मामले में जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेकर सख्ती दिखाई है। उन्होंने पिछले दिनों बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी सरपंच व सचिवों की सूची 15 दिन के भीतर एसडीएम को सौंपी जाए ताकि वसूली व कार्रवाई की जा सके। इस आदेश के बाद भ्रष्ट सरपंच-सचिवों में हडक़ंप मच गई है।

    जनपदों से उनके नाम की सूची एसडीएम को भेजी जाने लगी है। इसी कड़ी में पाली जनपद सीईओ के द्वारा सूची पाली एसडीएम को प्रेषित की गई है।
    पाली जनपद पंचायत के अंतर्गत कुल 12 भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदधारियों/पदाधिकारियों की सूची दी गई है। वित्तीय अनियमितता के कारण राशि की वसूली का प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली को छग पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा (92) के तहत वसूली हेतु प्रेषित किया गया है।पाली जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुड़बुड़ की सरपंच संतोषी बिंझवार, सचिव परदेशी राम टेकाम से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत पांच सीसी रोड निर्माण में 8 लाख 29 हजार 589 रुपए अधिक भुगतान, बतरा के सरपंच रामसिंह मरावी, सचिव संतोष जगत से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत 4 सीसी रोड निर्माण में 2 लाख 3 हजार 283 रुपए अधिक भुगतान, करतली पंचायत के सरपंच जयनंद सलाम, सचिव छत्तर सिंह जगत से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत 8 सीसी रोड निर्माण में 4 लाख 62 हजार 510 रुपए अधिक भुगतान, पोलमी सरपंच रामकुमार नेटी, सचिव चंद्रभान सिंह श्याम से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत 4 सीसी रोड निर्माण में 2 लाख 60 हजार 893 रुपए अधिक भुगतान में से शेष वसूली 1 लाख 35 हजार 893 रुपए, पोड़ी सरपंच श्रीमती मालती राज, सचिव मोहनचंद्र कौशिक से पंचायत राज अधिनियम की धारा (92) के तहत वसूली 32 लाख 86 हजार 972 रुपए, जेमरा सरपंच राजकुमार जगत, सचिव निर्मल दास मानिकपुरी से फर्जी तरीके से राशि आहरण कर गबन पर 7 लाख 28 हजार 5 सौ रुपए वसूली होना है।

    इन्होंने किया 14वें-15 वें वित्त मद का दुरुपयोग👇

    इसी तरह डोंगानाला सरपंच श्रीमती पत्रिका खुरसेंगा, सचिव रामकुमार टेकाम, अजय कुर्रे, जगदीश टेकाम से 14वें व 15वें वित्त मद की राशि आहरण कर दुरूपयोग पर 20 लाख 69 हजार 932 रुपए का गबन किया। कोरबी सरपंच श्रीमती बुधराज, सचिव गिरिश कुमार द्वारा डीएमएफ से 4 आंगनबाड़ी भवन ग्राम धौंराभांठा, गोंडपारा, ठाकुर पारा, पटेल पारा में कार्य अप्रारंभ व राशि दुरूपयोग पर कुल 10 लाख रुपए व मुड़ापार सरपंच श्रीमती विजय कुमार, सचिव श्रीमती संतोषी आनंद से मंगरिहापारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण राशि दुरूपयोग पर 2.50 लाख रुपए की वसूली किया जाना है।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.