Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी 23 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति,,,,
    Uncategorized

    नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी 23 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति,,,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com16/10/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी 23 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति,,,,

    कोरबा 16 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है और मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचक नामावली में 01 जनवरी 2024 की स्थिति में निर्वाचक नामावली में नाम जुड़ाने, संशोधन एवं विलोपन की प्रकिया से अवगत कराया।
    नगरीय निकाय के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा/नगर पालिका परिषद-दीपका/कटघोरा/बांकीमोंगरा नगर पंचायत छुरीकला/पाली की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित स्थानों में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा 16 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 को कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक तथा अंतिम दिन 23.10.2024 को दोपहर 03 बजे तक दावा- आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। निर्धारित स्थानों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन ) कोरबा, नगरीय निकाय तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) / तहसील कार्यालयों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में किसी व्यक्ति का नाम छूट जाने या अन्य वार्ड में स्थानान्तरण के लिए प्रारूप-क में, संशोधन के लिए प्रारूप-ख में तथा किसी व्यक्ति के नाम के विलोपन हेतु प्रारूप-ग में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
    01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, वे भी अपना नाम दर्ज करने हेतु प्रारूप क-1 में 04 नवम्बर 2024 तक अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिक निगम) के समक्ष अथवा अपने क्षेत्र के तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिक निगम) के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी की नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत कुल 67 वार्ड व कुल मतदाता 2,59,333, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में कुल वार्ड 30 व कुल मतदाता 36,381, नगर पालिका परिषद कटघोरा कुल वार्ड 15 व कुल मतदाता 16,680, नगर पंचायत छुरीकला कुल वार्ड 15 व कुल मतदाता 6,446, नगर पंचायत पाली में कुल वार्ड 15 व कुल मतदाता 4,182, नगर पालिका परिषद दीपका में कुल वार्ड 21 व कुल मतदाता 21,079 है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा में 74 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 1,09,510, करतला में 78 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 114188, पाली में 93 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 1,47,692, जनपद पंचायत कटघोरा में कुल 53 ग्राम पंचायत कुल मतदाता 80,183, जनपदपंचायत पोड़ी उपरोड़ा कुल ग्राम पंचायत 114 कुल मतदाता 1,34,741 हैं।
    /कमलज्योति/सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.