Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»दुल्हन के विदाई के वक्त दूल्हा फाड़ने लगा कपड़े, घरवाले सुघाने लगे जूते चप्पल, मामला हैरान कर देगा….
    Uncategorized

    दुल्हन के विदाई के वक्त दूल्हा फाड़ने लगा कपड़े, घरवाले सुघाने लगे जूते चप्पल, मामला हैरान कर देगा….

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com14/03/2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    झांसी। अक्सर शादियों में बढ़ते विवाद के बाद मामला मंडप से लेकर थाने तक पहुंच जाता है, लेकिन कुछ मामले सुलह-समझौते के बाद ठीक हो जाते हैं। हालांकि ज्यादातर केस ऐसे भी हो जाते हैं जो बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट जाते हैं। इनमें ज्यादातर गलतियां लड़के वालों की ही देखी गई हैं। एक ऐसा ही मामला यूपी के झांसी से भी सामने आया है। यहां बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू हो गईं।

    जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी हो गए। अब वक्त था विदाई का। जैसे ही दूल्हा कार में बैठने चला तो जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही दूल्हे ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दी जिसे देखकर दुल्हन दंग रह गई। उसने साथ में ससुराल जाने से इनकार कर दिया। यह देख विवाह स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला शादी के मंडम से थाने पहुंच गया। दूल्ह पक्ष हर हाल में दुल्हन को साथ ले जाने पर अड़ा था, तो दुल्हन पक्ष ने मिर्गी की बीमारी छिपाने पर बेटी को ससुराल भेजने से मना करने पर अटल था।

    कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की निवासी दीपक शाक्या की 28 वर्षीय बहन आरती की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजकुमार से तय हुई थी। दो माह पहले सगाई हुई और 11 मार्च की शादी। शादी समारोह पूरी धूमधाम से हुई और 12 मार्च को विदाई का समय आया तो बहन को कार में बैठाने के बाद जब दूल्हा कार में बैठने के लिए चला, तभी अचानक गश खाकर गिर गया। शरीर अकड़ता व कपड़े फाड़ता देख परिजनों ने चप्पल जूते सुघाने लगे तो दूल्हा कुछ देर बाद ठीक हो गया। यह देख दुल्हन भड़क उठी और कार से नीचे उतरकर दूल्हे संग जाने से इंकार कर दिया।

    इधर ससुराल वाले दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गये तो विवाद की स्थिती पैदा हो गई और हंगामा मच गया। मामला कोतवाली थाने पहुंचा। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है, यह बात उसके परिजनों ने शादी के वक्त नहीं बताई। इधर दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि दूल्हे को मिर्गी नहीं आती है। मामला मेडिकल जांच तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आम सहमति बनाने में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.