Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»डीएवी स्कूल कोरबा में शिक्षा के नाम पर लूट,बच्ची के एडमिशन कराने के नाम पर अधिवक्ता से एजीएम ने मांगे 50 हजार नहीं देने पर कहा -भिखारी ,बच्ची को सरकारी स्कूल में पढ़ाओ ,मुफ्त का खाना भी मिलेगा,कलेक्टर एसपी से शिकायत
    Uncategorized

    डीएवी स्कूल कोरबा में शिक्षा के नाम पर लूट,बच्ची के एडमिशन कराने के नाम पर अधिवक्ता से एजीएम ने मांगे 50 हजार नहीं देने पर कहा -भिखारी ,बच्ची को सरकारी स्कूल में पढ़ाओ ,मुफ्त का खाना भी मिलेगा,कलेक्टर एसपी से शिकायत

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com02/05/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए भारी भरकम डोनेशन की शिकायत तो पुरानी हो चली, अब यहां एसईसीएल के बड़े अफसर के लालच, कमीशनखोरी के साथ पालक के भाई से बदतमीजी की खबर आ रही है। पीड़ित खुद एक अधिवक्ता हैं, जिन्होंने मामले की शिकायत कलेक्टर, पुलिस और अधिवक्ता संघ से भी की है।

    शिकायत में लिखा है कि एसईसीएल कोरबा एरिया के एजीएम ने डीएवी स्कूल कोरबा में उसकी भतीजी के एडमिशन के लिए 50 हजार की डिमांड की। पहले स्कूल के चेयरमैन से अनुशंसा हो जाने के बाद भी पैसों की डिमांड होने पर पालक के भाई ने इंकार कर दिया। इस पर भड़कते हुए एजीएम ने उसे भिखारी कहा, अपशब्द और ढेरों गालियां देकर कैबिन से निकल जाने कहा। इतना ही नहीं, उसे दोबारा एसईसीएल ऑफिस में न घुसने की धमकी देते हुए यह भी कहा कि मैं भी देखता हूं कि बिना पैसे दिए तेरी भतीजी का एडमिशन कैसे होता है। कहीं किसी सरकारी स्कूल चले जा, वहां फ्री में एडमिशन और मुफ्त में एक वक्त का खाना भी मिल जाएगा।
    डीएवी स्कूल कोरबा में एडमिशन के लिए 50 हजार रुपए मांगे जाने की यह शिकायत दीपक पंड्या एजीएम, एस.ई.सी.एल.. कोरबा एरिया के खिलाफ की गई है। अपनी शिकायत में प्रार्थी पवन श्रीवास्तव, आत्मज सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, ठाकुरदेव मंदिर के पीछे, गाँधी चौक, बिलासपुर ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में वकालत करते हैं। वह सोमवार 29 अप्रैल को अपने साथी अधिवक्ता हरि प्रसाद साहू, निवासी-सरकण्डा, विलासपुर के साथ अपने पक्षकार सुदामा बाई टण्डन पति स्व. भरोस राम टण्डन निवासी अम्बेडकर चौक, भदरा पारा, बालको के कार्य से कोरबा आया हुआ था। तब वह अपने भाई प्रदीप कुमार से मिलने उसके न्यू रेलवे कालोनी, कोरबा स्थित घर गया था। भाई ने बताया कि एरिया पर्सनल मैनेजर, एस.ई.सी.एल. कोरबा एरिया की स्वीकृति के बाद भी उसकी पुत्री को डीएवी पब्लिक स्कूल, एस.ई.सी.एल., कोरबा के कक्षा-एल.के.जी. में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिसके लिए दीपक पंड्या द्वारा, जो कि एस.ई.सी.एल. कोरबा एरिया का एरिया जनरल मैनेजर है, पुनः स्वीकृति देने के लिए 50 हजार रूपए की मांग रहा है। जिसकी शिकायत कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है। तब मैंने कहा यहाँ
    आया हूँ तो एक बार मैं भी दीपक पंड्या से मिल कर निवेदन कर लेता हूं। यही सोचकर वह सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अपने साथी हरि प्रसाद साहू के साथ दीपक पंड्या से मिलने उनके कोरबा स्थित कार्यालय गए। वहां दीपक पंड्या ने 50 हजार रूपए देने के बाद ही स्वीकृति देने की बात कही। प्रार्थी द्वारा पैसे दिए जाने से मना करने पर मुझे गंदी-गंदी गाली देकर मुझे अपमानित किया। एजीएम ने धमकी दी कि बिना पैसे दिये एडमिशन नहीं होगा। तब में अपने साथी हरि प्रसाद साहू के साथ आकर पुलिस थाना-मानिकपुर कोरबा में दीपक पंड्‌या के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने हेतु समस्त घटना की लिखित शिकायत की है। इसकी एम सूचना अधिवक्ता संघ कोरबा को भी दी गई है। उन्होंने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निवेदन किया है कि, दीपक पंड्या-एरिया मैनेजर के खिलाफ एक अधिवक्ता के लिए कहे गए अपशब्द और अपमान के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.