Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ पार्षद श्री देवांगन ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की
    Uncategorized

    जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ पार्षद श्री देवांगन ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com10/02/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ पार्षद श्री देवांगन ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की

    *जिले के 4 लाख 95 हजार 028 बच्चो को दी जाएगी एलबेंडाजोल की खुराक*

    *सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों को दवाई का कराया जाएगा सेवन*

    कोरबा 10 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोहड़िया वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने
    बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, विद्यालय के प्राचार्य श्री रंधीर सिंह एवं स्टाफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्कूल के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
    इस अवसर पर पार्षद देवांगन ने कहा कि बच्चों में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम एवं उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जिले के शत प्रतिशत बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक खिलाना आवश्यक है।
    सीएमएचओ डॉ. केशरी द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी 2024 को जिले के सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं / केन्द्रीय विद्यालयों / नवोदय विद्यालयों
    /मदरसों/निजीस्कूलों / महाविद्यालयों / तकनीकि शिक्षा संस्थानों में 01 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर /किशोरियों को एलबेंडाजोल (कृमिनाशक) की दवा खिलायी जाएगी साथ ही दवा के सेवन से वंचित बच्चों को 15 फरवरी 2024 को मॉपअप दिवस पर दवा का सेवन कराया जाएगा। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में वृद्धि, एनीमिया की रोकथाम के साथ ही बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिती में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत 1 से 19 वर्ष के कुल
    4, 95, 028 बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाने का लक्ष्य है। जिसके अंतर्गत 01 से 05 वर्ष तक के बच्चों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दवा का सेवन कराया जाएगा तथा 6 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में दवा
    खिलाई जाएगी। 01 वर्ष से 02 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की आधी गोली, 02 वर्ष से 03 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा/पीसकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा तथा 03 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जाएगा।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिको, जनप्रतिनिधियों, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों से अपने तथा अपने क्षेत्र के 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूल/कॉलेज तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में एलबेंडाजोल की दवाई खिलाने तथा छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी को मॉपअप दिवस पर अनिवार्य रूप से दवाई खिलाने का आग्रह किया है। एलबेंडाजोल की दवा बच्चों में एनिमिया को कम और पोषण में सुधार ग्रोथ और वजन बढ़ना, मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा अन्य सक्रमणों के लिए शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं ।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.