Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कोरबा पुलिस की बड़ी कामयाबी ,चौबीस घण्टे के भीतर छातासरई के जंगल से 3 लाख के 11 नग खम्भे ले उड़े चोर पकडे गये,,
    Uncategorized

    कोरबा पुलिस की बड़ी कामयाबी ,चौबीस घण्टे के भीतर छातासरई के जंगल से 3 लाख के 11 नग खम्भे ले उड़े चोर पकडे गये,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com03/07/2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। जंगल के बीच देर रात बिजली के खम्भों को गैस कटर से काटकर चोरी किए जाने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। सिर्फ चौबीस घंटों में चोरी गए 3 लाख कीमती खम्भों समेत चोरों को भी पकड़ लिया गया। महकमे के आल अफसरों के मार्गदर्शन में बालको पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को प्रार्थी बालेश्वर अनंत पिता ए.एल. अनंत उम्र 45 साल सहायक यांत्रिकी विद्युत विभाग साकिन सब डिविजनल कार्यालय छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कटघोरा थाना कटघोरा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थी के विभाग के कनिष्ठ अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य स्टेट पावर डिस्ट्री कंपनी लिमिटेड दर्री ग्रामीण सब्बीर साहू के द्वारा 30 जून की दरम्यानी रात ग्राम छातासरई अजगरबहार में लगे 550 मीटर के दूरी तक स्थित 11 नग लोहे के 3 लाख रुपए कीमती खम्भों को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गए। घटना के बारे बताने पर मौका स्थल का निरीक्षण कनिष्ठ अभियंता सब्बीर साहू एवं पेट्रोलिंग डियुटी पर कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मी यादव, प्रवीण सिंह पोर्ते के साथ मौका स्थल जाकर चेक करने पर विभाग द्वारा लगाये 11 नग लोहे के खम्भे की चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 370 / 2023 धारा 379, 34 भादवि कायम कर वरिष्ट अधिकारियो को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको सनत सोनवानी के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही शुरू की गई। आरोपीयों की पता तलाश एवं धर पकड़ के लिए मुखबीर को अलर्ट किया गया। सूचना मिली कि जसविन्दर सिंह साकिन परसाभांठा एवं उनके साथियों के द्वारा चोरी किये है जिस पर पुलिस टीम ने जसविन्दर को घेराबंदी कर पकड़ लिय्व।
    पूछताछ करने पर अपने साथियो अनवर इम्तियाज, विनोद, रवि एवं अन्य के साथ ग्राम छातासरई रोड में बिजली खम्भे को गैस कटर से काट कर मनीष पटेल के 407 माजदा वाहन क CG-12-9698 में बिजली खम्भा 11 नग को काटकर एक एक खम्भे को 3-3 टुकडो में काटकर माजदा वाहन में लोड किए जाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि अधिक वजन होने से वाहन कीचड़ में फस गया था, जो नही निकलने से दूसरा वाहन मंगाकर चोरी किये लोहे के खम्भे को ले जाने की बात कही। जिस पर अन्य अरोपी अनवर खान पिता मुख्तार खान उम्र 30 साल साकिन मुडापार बाजार, इम्तियाज अंसारी पिता अलीमुद्दीन अंसारी उम्र 19 साल साकिन रफ्ता थाना श्यांग जिला कोरबा, विनोद कुमार अदिले पिता आनंद राम आदिले उम्र 32 साल साकिन बेलगरी बस्ती बालकोनगर, भागवत दास कुलदीप पिता स्व. निर्मल दास कुलदीप उम्र 38 साल साकिन सहीद वीर नारायण स्कूल के पास भदरापारा बालकोनगर इन सभी को पकड़कर पूछताछ करने से चोरी करना स्वीकार किया। अरोपियो से एक टाटा कंपनी के 407 माजदा वाहन क्रमांक CG-04-JB-4904 में भरा हुआ 33 नग लाहे की खम्भा का टुकड़ा 3 नग आक्सीजन सिलेण्डर लोहे का कास आर्म स्टे तार एवं एन्सुलेटर लगभग 3 लाख रुपए एवं घटना स्थल से माजदा वाहन क CG-12-9698 जप्त किया गया है, आरोपियों को विधिवत गिरफतार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों के पास से जब्त सामग्री में एक टाटा कंपनी के 407 माजदा वाहन क्रमांक CG-04-JB-4904 में भरा हुआ 33 नग लोहे का खम्भा का टुकडा, 3 नग आक्सीजन सिलेण्डर, लोहे का कास आर्म स्टे तार एवं एन्सुलेटर लगभग 3 लाख रुपए एवं माजदा वाहन क CG-12-9698 शामिल है।

    इन पुलिसकर्मियों ने निभाई कबाड़ चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने अहम भूमिका

    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी, सउनि नीलम केरकेटटा, मोती लाल डनसेना आरक्षक अनिल साहू, राजेन्द्र यादव, हरिश मरावी, चन्द्र प्रकाश कोर्राम, हिमांचल कंवर, शिव कुमार पैकरा, कृष्णा मरावी, शत्रुहन बंजारे, उमेश दुबे, सायबसेल से प्र. आर. गुना राम सिन्हा , आर. आलोक टोप्पो, सुशील यादव, रितेश शर्मा, सैनिक रामकृष्ण सोनवानी, शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.