Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कोरबा जिला प्रशासन की अभिनव पहल ,शिविर लगाकर छूटे छात्रों का बनाया जा रहा प्रमाण पत्र,2345 विद्यार्थियों को वितरण किया गया जाति प्रमाणपत्र
    Uncategorized

    कोरबा जिला प्रशासन की अभिनव पहल ,शिविर लगाकर छूटे छात्रों का बनाया जा रहा प्रमाण पत्र,2345 विद्यार्थियों को वितरण किया गया जाति प्रमाणपत्र

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com22/09/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा के संकुलों में आयोजित शिविर में लगभग 4 हजार किए गए आवेदन पूर्ण

    कोरबा । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत बसंत के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) श्री रोहित सिंह के मार्गदर्शन में 20 सितंबर को शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड कटघोरा के 13 केन्द्रों में वृहद् जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 3987 आवेदन पूर्ण किए गए जिसे ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि करने की कार्यवही प्रक्रियाधीन है। साथ ही पूर्व में जारी किए गए 2345 जाति प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही संबंधित विद्यार्थियों को प्रदान किये गये। शिविर के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र आसानी से बन जाने से विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई है ।

     इस शिविर में कटघोरा विकासखण्ड के सभी संकुलों को अभिभावकों के सुविधा के दृष्टि से 13 जोन में विभाजित किया गया था। शिविर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालक गण उपस्थित हुये, जिनका जाति प्रमाण पत्र किसी कारण से पूर्व में नहीं बन पाया था। इनके अंतर्गत आने वाले पटवारी हल्का एवं उनके सारे कर्मचारियों ने जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों में अपने स्तर से दिये जाने वाले समस्त दस्तावेजों को उपलब्ध कराया। पालकों में प्रमाणपत्र बनवाने हेतु अत्याधिक उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 3987 आवेदन पूर्ण किये गये जिसे ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि की जायेगी । साथ ही पूर्व में जारी किये गये 2345 जाति प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही संबंधित विद्यार्थियों को प्रदान किये गये। शिविर में प्राप्त आवेदनों के जांच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किये गये थे जिनके द्वारा सूक्ष्मता से प्रत्येक आवेदनों की जाँच की गई। पूर्ण एवं सही पाये गये आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु जाँच अधिकारियों को सौंप दिया गया। कुल 1946 अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को संबंधित पालकों को सौंप कर निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही उनको पूर्ण कर संबंधित संस्था में आवेदन जमा कर देवें। कलेक्टर के द्वारा दिये गये इस शिविर की सुविधा का लाभ उपस्थित अभिभावकों में सराहना करते हुये इस प्रयास के लिये धन्यवाद दिया। इससे लोगों को इधर-उधर भटकने से राहत मिली। शिविर को सफल बनाने में सभी नोडल अधिकारी, शिविर प्रभारी, सभी प्राचार्य, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकों तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि व शिविर शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।
    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.