Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कोरबा की ब्यूटीशियन युवती की छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में फांसी पर लटकते मिली लाश,परिजन बोले हत्या कर लटकाया ,ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने लिया हिरासत में ,जानें मामला …..
    Uncategorized

    कोरबा की ब्यूटीशियन युवती की छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में फांसी पर लटकते मिली लाश,परिजन बोले हत्या कर लटकाया ,ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने लिया हिरासत में ,जानें मामला …..

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com28/07/2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर । जिले में एक ब्यूटीशियन की लाश बंद कमरे में फंदे से लटकती मिली है। वो यहां पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है।

    पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मूलत: कोरबा के रजगामार की रहने वाली बबली उर्फ प्रियंका नायक (22) ने बारहवीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की थी। उसके पिता शरद SECL में काम करते हैं।
    युवती बिलासपुर में मंगला के गंगानगर में सविता दुबे के मकान में किराए पर रहती थी। वह 36 मॉल के पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। उसके साथ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के टिकारी का रहने वाला युवक भी काम करता था और दोनों एक ही मकान में रहते थे। सूरज ने मकान मालकिन को बताया था कि वो यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, इसी वजह से उन्हें कमरा भी दिया गया था।

    बदबू आने पर खोला दरवाजा

    मंगलवार की देर शाम युवती के रूम से बदबू आने लगी। तब दूसरे किराएदारों ने खिड़की से झांककर देखा। फिर पता चला कि युवती की लाश फंदे पर लटक रही है। इस पर उन्होंने मकान मालकिन को बताए बिना ही दरवाजे को किसी तरह खोल लिया। कमरे के अंदर युवती की लाश फंदे पर लटक रही थी और उसमें से बदबू भी आने लगी थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और परिजन को बुलाया।

    कमरे में हुई थी पार्टी

    बताया गया कि सोमवार रात को युवती, सूरज और उसके दोस्तों ने कमरे में पार्टी की थी। पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल, डिस्पोजल वगैरह भी बरामद किया है।

    बॉयफ्रेंड ने ये कहानी बताई

    उसके बॉयफ्रेंड सूरज ने पुलिस को बताया है कि सोमवार रात को पार्टी के बाद मैं अपने दोस्तों को छोड़ने गया था। जाने समय प्रियंका का उसके पूर्व प्रेमी से विवाद चल रहा था। फिर मैं वापस आया तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद मैं बगल के कमरे में सोने चला गया था। उधर, पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड पर शक है। क्योंकि वह ठीक से कुछ नहीं बता रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है ।

    पूर्व प्रेमी करता था परेशान

    पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि युवती जब से बिलासपुर में रहने लगी, तब से उसका पूर्व प्रेमी उसे आए दिन फोन कर परेशान करता था। घटना की रात भी उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आने और उनके बीच झगड़ा होने की बात कही जा रही है। पुलिस अब इस घटना से जुड़े सभी लोगों से बारीकी से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

    एक माह पहले ही बिलासपुर आई थी युवती

    प्रियंका इसी महीने जॉब करने के लिए बिलासपुर आई थी। इससे पहले ही उसकी दोस्ती सूरज से थी और दोनों आपस में बातचीत भी करते थे। सूरज भी उसके साथ ब्यूटी पार्लर में काम करता है।

    पिता बोले- सुसाइड नहीं, मेरी बेटी की हुई है हत्या

    इधर, बेटी की मौत पर युवती के पिता शरद नायक ने कहा कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। उसकी हत्या की गई है, उसे मारकर लटकाया गया है। जिसने उसकी हत्या की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पिता शरद नायक का कहना है कि उसके नाक से खून निकल रहा था। कई जगह खरोच के निशान हैं। सुसाइड का कोई लक्षण नहीं है। दरवाजा भी ऐसा है, जो भीतर से बंद है। लेकिन, खिड़की से हाथ डालकर खोलकर उसे बंद किया जा सकता है।

    पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

    सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी का कहना है कि युवती की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर से शॉर्ट टर्म पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.