Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण तहसील, परिवहन, जिला शिक्षा कार्यालय, अस्पताल का भी किया अवलोकन अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक को निलंबित करने के दिए निर्देश,, 
    Uncategorized

    कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण तहसील, परिवहन, जिला शिक्षा कार्यालय, अस्पताल का भी किया अवलोकन अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक को निलंबित करने के दिए निर्देश,, 

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com22/01/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण तहसील, परिवहन, जिला शिक्षा कार्यालय, अस्पताल का भी किया अवलोकन अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक को निलंबित करने के दिए निर्देश,,

    कोरबा 22 जनवरी 2025/बिलासपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और कार्यकुशलता को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए।

    कमिश्नर श्री कावरे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक थंब मशीन लगाने और सभी कर्मचारियों के नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया। इसके साथ ही कैशबुक और सेवा पुस्तिका को अद्यतन रखने, विभागीय जांच को समय पर पूरा करने और सूचना के अधिकार के प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

    कमिश्नर श्री कावरे ने खनिज शाखा, ट्राईबल विभाग, योजना शाखा, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख शाखा, स्थापना शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, नजूल शाखा, कलेक्टर रीडर कक्ष और जिला कोषालय, स्थानीय एवं सामान्य निर्वाचन शाखा सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयीन दस्तावेज, पंजी और नस्तियों की स्थिति का अवलोकन किया और सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान भू-अभिलेख शाखा में कैशबुक अद्यतन नहीं होने पर सहायक ग्रेड-2 श्री चंद्र शेखर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा कार्यालय में दो कर्मचारियों की अनुपस्थिति और सहायक ग्रेड-3 श्रीमती पूजा गुप्ता के द्वारा आगामी दिन की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। लेखापाल सत्यपाल सिंह कंवर द्वारा कैशबुक और बैंक स्टेटमेंट में बड़ा अंतर और अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त पोस्टल ऑर्डर का नकदीकरण कर राशि संबंधित हेड में जमा की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा किया जाए।
    कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने परिवहन विभाग के निरीक्षण के दौरान बिल, बीटीआर, क्लोजिंग स्टेटमेंट, राजस्व प्राप्ति की स्थिति वाहनों के पंजीयन का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश का इंद्राज करने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्राप्ति, लंबित प्रकरणों की जानकारी, भू-अर्जन प्रकरण और आर्डर सीट को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेशिका पंजी, कैशबुक, अर्थदंड पंजी, पटवारियों की सेवा पुस्तिका, कानूनगो शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री कावरे ने जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। उन्होंने आइसीयू यूनिट, डायलिसिस कक्ष का अवलोकन कर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की।
    निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे, संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह आदि विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.