Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कटघोरा विधायक के पीएसओ का एमएलए केरकेट्टा को चैलेंज, कहा पार्टी नहीं देगी टिकट तो निर्दलीय लडूंगा चुनाव
    Uncategorized

    कटघोरा विधायक के पीएसओ का एमएलए केरकेट्टा को चैलेंज, कहा पार्टी नहीं देगी टिकट तो निर्दलीय लडूंगा चुनाव

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com26/07/2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा विधायक के पीएसओ का एमएलए केरकेट्टा को चैलेंज, कहा पार्टी नहीं देगी टिकट तो निर्दलीय लडूंगा चुनाव

    कोरबा। चुनावी साल में एक तरफ जहां विधायक मोहितराम केरकेट्टा पार्टी से दोबारा टिकट मिलने की उम्मीद लगाये बैठे हैं। वही दूसरी तरफ विधायक की इस उम्मीद पर उन्ही के पार्टी के कटघोरा विधानसभा से विधायक पुरषोत्तम कंवर के पीएसओ ने पानी फेरना शुरू कर दिया हैं। विधायक पुरषोत्तम कंवर के पीएसओ कौशल सिंग नेटी ने पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे का मन बना लिया हैं। उन्होने बताया कि वह पिछले 12 सालों से अलग-अलग विधायको के साथ पीएसओ की ड्यूटी कर रहे हैं। उनका कहना है कि तानाखार के मौजूदा विधायक मोहितराम केरकेट्टा क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी काम नही किये। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार काफी अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन तानाखार विधानसभा में विधायक ने कोई भी विकास कार्य इन साढ़े 4 सालों में नही किये। पीएसओ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता विधायक के घर जाती हैं, तो उनसे मुलाकात नही हो पाता और ना ही विधायक किसी का कॉल उठाते हैं। जिससे क्षेत्र में विधायक को लेकर लोगों में काफी नाराजगी हैं। जिसे लेकर अब उनके खिलाफ चुनाव लडऩे का ही मन बना लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे को पटखनी देने की जुगत लगा रही हैं। वही इस चुनावी समर में पिछले 12 साल से विधायक का पीएसओ रहे मूूलत: तानाखार विधानसभा क्षेत्र के निवासी कौशल सिंग नेटी ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ चुनाव लडऩे का फैसला कर लिया हैं। जवान का दावा हैं कि पिछले साढ़े 4 साल मेें सूबे की सरकार ने तो काफी बेहतर काम किया, लेकिन विधायक ने क्षेत्र में कोई काम ही नही किया। ऐसे में विधायक के पीएसओ ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से ही टिकट की दावेदारी की बात कही हैं। जवान ने मौजूदा विधायक मोहित राम केरकेट्टा को चुनौती देते हुए कहा हैं कि यदि पार्टी दोबारा टिकट देती हैं, तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगा। उधर पीएसओ के चैलेंज के बाद मौजूदा विधायक द्वारा जवान के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत करने की बात भी सामने आ रही हैं।गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्ष में बैठी बीजेपी चुनावी बिसात में मोहरे बिछाने में जुट गयी हैं। दोनों ही पार्टियां सत्ता का ताज हासिल करने के लिए विनिंग कैडिंडेट को टिकट देने के लिए मंथन कर रही हैं। ऐसे में आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिला में चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। कोरबा के पाली तानाखार सीट से कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा मौजूदा वक्त में विधायक हैं। एसटी के लिए आरक्षित इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता हैं। लेकिन पिछले साढ़े 4 सालों में हुए विकास कार्यो की बात करे,तो विधायक की सक्रियता क्षेत्र में नजर नही आती हैं।
    बॉक्स
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में चुनाव लडऩे का लिया निर्णय

    कांग्रेस विधायक पुरषोत्तम कंवर के पीएसओ कौशल सिंग नेटी से जब ये जानना चाहा गया कि आखिर उन्होंने चुनाव लडऩे का फैसला कब और किसकी प्रेरणा से लिया, तब उन्होने बताया कि वह डयूटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में विधायक के साथ मौजूद थे।अधिवेशन में आगामी चुनाव में युवाओं को मौका दिये जाने की बात सुनी, बस यहीं से उसने अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव लडऩे का फैसला कर लिया। पीएसओ कौशल सिंग नेटी ने बताया कि वह टिकट की दावेदारी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी से ही करेगा। इसके अलावा दूसरे राजनीतिक दल से वो कभी भी टिकट की मांग नही करेगा।

    बॉक्स
    नौकरी से रिजाईन देकर लड़ूंगा चुनाव

    पिछले दो महीनों से छुट्टी लेकर पाली-तानाखार क्षेत्र में पीएसओ कौशल सिंग नेटी लगातार जनसंपर्क कर रहा हैं। उसने बताया कि वह गोंड समाज से आता हैं, उसके परिवार के लोग भी क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसे में उसने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जनसंपर्क शुरू कर रखा हैं। कौशल सिंग ने बताया कि क्षेत्र में उसकी सक्रियता बढ़ती देख कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा परेशान हैं और उन्होंने पुलिस मुख्यालय में उसकी शिकायत की हैं। पीएसओ ने साफ किया कि उसने चुनाव लडऩे का ठान रखा हैं। रही बात पुलिस मुख्यालय में शिकायत की तो वह बहुत जल्द नौकरी से रिजाइन कर दोबारा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी के लिए लौटेगा।

    बॉक्स

    केरकेट्टा को दोबारा मिला टिकट तो निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव
    कांग्रेस विधायक के पीएसओ कौशल सिंग नेटी से जब पूछा गया कि अगर कांग्रेस उन्हे टिकट न देकर किसी और को देती हैं, तब क्या निर्णय होगा ? जवाब में कौशल ने बताया कि यदि कांग्रेस उसे टिकट न देकर किसी भी व्यक्ति को टिकट देती हैं, तो वह कांग्रेस के समर्थन में काम करेंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी यदि मोहितराम केरकेट्टा को दोबारा टिकट देती है, तब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में केरकेट्टा के खिलाफ चुनाव लडेंगे। कौशल सिंग नेटी ने बताया कि चुनाव लडऩे के लिए वह सरकारी नौकरी छोड़ रहा हैं,ताकि क्षेत्र के विकास और आम लोगों के लिए काम कर सके। बावजूद इसके पार्टी दोबारा क्षेत्र के निष्क्रिय विधायक को टिकट देगी, तो फिर निर्दलीय चुनाव लडक़र उन्हे चुनावी मैदान से बाहर करना होगा।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.