Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कटघोरा थाना प्रांगण में कोटवारों का कराया सम्मेलन.. दिए आवश्यक निर्देश.
    Uncategorized

    कटघोरा थाना प्रांगण में कोटवारों का कराया सम्मेलन.. दिए आवश्यक निर्देश.

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com03/01/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा–कटघोरा —-आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी निर्वाचन आयोग का कोई निर्धारित समय या कहें कि अभी कोई तिथि निर्धारित नही की गई है लेकिन कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी जिले में शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने अभी से सभी थाना, चौकियों को निर्देश दिए है कि ग्राम कोटवारों का थाना स्तर पर सम्मेलन कराकर उनको चुनाव से पूर्व ग्राम पंचायतों में किसी भी आपराधिक गतिविधियों को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसी तारतम्य में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के द्वारा थाना प्रांगण में आज नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कटघोरा थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों के कोटवारों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान कटघोरा की तहसीलदार प्रियंका चंद्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

    बैठक में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा की गईं। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोटवार जनता एवं पुलिस के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है वे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं बल्कि मैदानी जानकारी का प्राथमिक स्रोत भी होते हैं चुनाव के दौरान उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है। कोटवारों को चाहिए कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि व चुनाव संबंधी किसी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। कोटवार अपने कार्यक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं का पालन सुनिश्चित करें । कोटवारों को कहा कि कार्य में पारदर्शिता झलके एवं निष्पक्षता आम जनता को दिखे। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुलिस और कोटवारों के बीच संबंध बेहतर होने से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिलती है।

    आपात स्थिति, घटना, या दुर्घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दें.

    सम्मेलन में उपस्थित तहसीलदार प्रियंका चंद्रा द्वारा सभी ग्राम कोटवारों को निर्देशित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति, घटना, या दुर्घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दी जाए। इस त्वरित सूचना व्यवस्था से अपराधों को समय रहते रोका जा सकेगा और आवश्यक पुलिस सहायता भी तुरंत उपलब्ध कराई जा सकेगी। कोटवारों को अपने-अपने नियत थाने में नियमित रूप से उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने क्षेत्र की स्थिति से पुलिस को अवगत कराते रहें। बैठक में पुलिस-कोटवार व्हाट्सएप ग्रुप के महत्व पर जोर दिया गया। कोटवारों को इस ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.