Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»एनएच ,एक्सप्रेस – वे में बढ़ा टोल, जानिए किस रुट पर अब पड़ा असर
    Uncategorized

    एनएच ,एक्सप्रेस – वे में बढ़ा टोल, जानिए किस रुट पर अब पड़ा असर

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com03/04/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिंह

    दिल्ली । एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स (Toll Tax) बढ़ा दिया है। अलग-अलग श्रेणी के वाहनों को पहले के मुकाबले पांच से 15 फीसद तक अधिक शुल्क देना पड़ेगा। वहीं, कम दूरी के लिए 10 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा। दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-हिसार, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-बुलंदशहर और दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर भी टोल टैक्स बढ़ा है।

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के टोल फीस में 18% तक की वृद्धि की गई है। वहीं कुडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे की टोल की कीमत में 5 से 7 प्रतिशत तक की वृद्धि की जायेगी, टोल की कीमत 35 से 105 रुपये तक होगी। यह टोल फीस भारी वाहनों के लिए अलग हो सकती है।

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों पर 685 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन पर 1090 रुपये, बस-ट्रक पर 2195 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन पर 3365 रुपये और बड़े आकार वाहन पर 4305 रुपये टोल टैक्स लगेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हल्के मोटर वाहन पर 655 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन पर 1035 रुपये, बस-ट्रक पर 2075 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन पर 3170 रुपये और बड़े आकार वाहन पर 4070 रुपये टोल देना होगा।

    यमुना एक्सप्रेसवे टोल टैक्स

    यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी की एक तरफ यात्रा करने पर कार पर 437 रुपये देने होते हैं। वहीं, हल्के मालवाहक वाहन को 684 रुपये, ‘सिक्स एक्सल’ वाहन को 1394 रुपये, अत्याधिक भारी वाहन को 2729 रुपये टोल टैक्स है। इतना ही नहीं टोल टैक्स के नए रेट से टू- थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर को फ्री रखा गया है।

    मथुरा से गुजरने वाले वाहन

    दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा पड़ता है। यहां दो टोल प्लाजा हैं। महुअन और कोसीकलां-हरियाणा बॉर्डर पर होडल टोल नाका है। कार-जीप-हल्के वाहनों को एक तरफ के लिए 100 रुपये और दोनों तरफ के लिए 150 रुपये देने होंगे. हल्के व्यावसायिक वाहन-मिनी बस एक तरफ 160 रुपये और दोनों तरफ के लिए 240 रुपये देने होंगे. ट्रक-बस एक साइड 335 रुपये और दोनों तरफ 500 रुपये देने होंगे. भारी वाहनों के लिए एक तरफ का 525 रुपये और दोनों तरफ का 785 रुपये देने होंगे. बड़े वाहनों के लिए एक तरफ का 640 रुपये और दोनों तरफ का 955 रुपये देने होंगे. लोकल कार 330 रुपये देने होंगे।

    बाराबंकी से गुजरने वाले वाहन

    बाराबंकी के शाहपुर टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहनों को 5 से 10 रुपये अधिक शुल्क देना पड़ेगा. कार जीप सहित अन्य छोटे वाहन चालक फास्टैग से 40 रुपये देना होगा। मासिक पास वालों 1280 रुपये पड़ेगा। बस ट्रक टोल में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई टोल टैक्स प्रणाली वर्तमान में फास्टैग प्रणाली के माध्यम से टोल टैक्स की वसूली की जाती है, लेकिन इसकी जगह पर एक न्यु सिस्टम जल्द ही लाया जा सकता है। केंद्र सरकार GPS आधारित टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम शुरू करने की योजना बना रही है।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.