Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश,,
    Uncategorized

    आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com03/02/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश,,

    कोरबा 03 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान और मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत सुनिश्चित करते हुए जिले में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत शाखा को सूचना प्राप्त होने पर टीम संबंधित स्थान पर अलग से जाये और नियमानुसार कार्यवाही करे। शिकायत में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रतिदिन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के हैंड्स ऑन पर जोर देने तथा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं अन्य अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को चेकलिस्ट तैयार कर मतदान सामग्री के साथ वितरित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने, शहरी क्षेत्र में दीवार लेखन कराने, कचरा उठाने वाले वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डाक मतपत्र, ईडीपी में गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दिवस के दिन हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, किसी मतदान केन्द्र में मशीन में खराबी आने पर उसे बदलने हेतु रिजर्व मशीन की व्यवस्था, तथा मतदान दलों से वोटिंग के पश्चात मशीनों को प्राप्त करने एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने वाहन व्यवस्था, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, मीडिया प्रमाणन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे,,

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.