Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी, अब तक 1093 प्रकरण दर्ज
    Uncategorized

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी, अब तक 1093 प्रकरण दर्ज

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com06/02/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी, अब तक 1093 प्रकरण दर्ज

    कोरबा 06 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी कोरबा ने विभाग को अवैध शराब के विरूद्ध सतत् कार्यवाही करने निर्देशित किया है। इस हेतु नियंत्रण कक्ष मंे आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई है जो सूचना मिलने पर त्वरित छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रही है।
    उपनिरीक्षक श्री आशीष उप्पल ने छूरी क्षेत्र के अनुराधा संतराम के द्वारा शराब बनाकर बेचने की शिकायत कन्ट्रोल रूम में मिलने पर सिपाहियों के साथ उपनिरीक्षक ने जांच की मौके पर 20-20 लीटर साईज के दो नग और 10 लीटर साईज के एक जरिकेन में भरी हुई कुल 50 लीटर शराब बरामद हुई जिससे 275 पाउच पैकिंग कर आरोपियों द्वारा बिक्री किये जाने की तैयारी थी। आरोपी को कटघोरा जे.एम.एफ.सी. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के रिमाण्ड पर जेल भेजा है।
    बांकीमोंगरा के बिसनपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री किये जाने की जानकारी मिलने पर दल के साथ तलाशी ली जिसमें फुलसाय केंवट पिता इतवारी उम्र 37 वर्ष को एक बडे़ जरिकेन में शराब भरकर बेचने के लिए रखा हुआ पाया। शराब मापने पर 8 लीटर पाई गई जिससे 45 पाउच बेचने के लिए बन जाते। आरोपी को धारा 34(2) के तहत् गिरतार कर कोट से रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
    दर्री सेमीपाली क्षेत्र में दौरे करती टीम को मुखबिर ने लक्ष्मीन बहरन यादव के घर पर भारी मात्रा में शराब स्टॉक कर ग्राहक खोजने की सूचना दी जिसपर त्वरित छापामार कार्यवाही में डिब्बों में भरी हुई 9 लीटर शराब जप्त की गई।
    बिसनपुर क्षेत्र में ही रोड किनारे तालाब के पास रोहित सोनी पिता नगीना को 4 लीटर शराब रखे हुये रंगे हाथो गस्त के दौरान स्टॉफ द्वारा पकड़ा गया।
    कटघोरा लखनपुर क्षेत्र में बस स्टॉप के पास शराब बिकने की जानकारी मिलने पर दबिश दी गई जिसमें पिन्टू पटेल पिता शिव प्रसाद पता बरभाठा कसनिया को 10 लीटर के डिब्बे में शराब रखे हुये गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा गया। आरोपी पिन्टू को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबतक 1093 प्रकरण कायम कर कोर्ट में प्रस्तुत किये गये है जिसमें 6400 लीटर शराब और 32200 किलो शराब बनाने का लाहन और शराब तस्करी करते 10 गाड़ियों को जप्त किया गया है। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 34 लाख रूपये आंका गया है।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.