Author: विनोद जायसवाल
कोरबा: पोड़ीउपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत.. कोरबा: पोड़ी उपरोरा पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत.. कोरबा:-दिनदहाड़े बीजेपी नेता व पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात हत्यारो ने बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना की खबर सामने आते ही कटघोरा समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते पूरा कटघोरा छावनी में…
अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प,, मंडी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई , कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा अजीत वंसत के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मादन स्थित शुभम अग्रवाल के दुकान एवं गोदाम में संयुक्त टीम ने दबिश दी । तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री राशिका अग्रवाल, हल्का पटवारी, खाद्य निरीक्षक रविराज ,पाली और मंडी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार व आकाश भारद्राज कटघोरा उपस्थित रहे।…
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता! कोरबा। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच जारी हाई-वोल्टेज जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कंवर की 14-सूत्रीय गंभीर शिकायतों पर बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने अपनी 54 दिनों की गहन जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य शासन को भेज दी है। लेकिन, 24 नवंबर 2025 को रिपोर्ट जमा होने के बावजूद, करवाई की तलवार अभी तक म्यान से बाहर…
कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,, कोरबा। SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) और जिला प्रशासन की लगातार उदासीनता और संवेदनहीनता के खिलाफ अपनी अंतिम लड़ाई शुरू करते हुए, कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित भूविस्थापित महिलाओं ने आज अलसुबह कड़ा विरोध दर्ज कराया। रोजगार, सम्मानजनक बसाहट, पुनर्वास और अन्य सुविधाओं की लंबित मांगों को लेकर महिलाओं ने कुसमुंडा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया है और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। ⏳ 22 वर्षों का संघर्ष पहुंचा निर्णायक मोड़ पर कुसमुंडा क्षेत्र से प्रभावित…
मैनपाट में बक्साइट खदान विस्तार पर बवाल: जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उखाड़ा पंडाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप,, अम्बिकापुर, विशेष रिपोर्ट—– छत्तीसगढ़ के पहाड़ी पर्यटन स्थल मैनपाट में कंडराजा और उरगा क्षेत्र में प्रस्तावित बक्साइट खदान विस्तार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध रविवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब नर्मदापुर मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रशासनिक जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पंडाल उखाड़ दिया। प्रशासनिक तैयारी और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद विरोधी ग्रामीणों के आक्रोश के आगे व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जनसुनवाई का आयोजन खदान विस्तार प्रस्ताव पर ग्रामीणों की राय लेने के लिए किया गया…
सड़कों पर मवेशी, हाईकोर्ट सख्त:राज्य सरकार को फटकार—कहा, प्लानिंग तक सीमित, अमल नहीं हो रहा,, छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों से बढ़ रहे हादसों पर 11 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखकर कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही मुख्य सचिव से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा था। मुख्य सचिव ने शपथपत्र दिया जिसमें उन्होंने सरकार के तमाम फैसलों का जिक्र किया। इसे लेकर हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि आप लोग योजनाएं और निर्देश बनाते हैं, लेकिन लागू कौन कर…
अफवाहों पर विराम: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र स्वस्थ और रिकवरी पर,, मुंबई। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों ने प्रशंसकों और फिल्म जगत को स्तब्ध कर दिया था, लेकिन अब उनके परिवार ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए सच्चाई सामने रखी है। अभिनेता की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि उनके पिता पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 🩺 ईशा देओल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी ईशा देओल ने अपने पोस्ट में लिखा: “मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी…
सैन फ्रांसिस्को में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का प्रदर्शन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला को विदेश की धरती पर प्रदर्शित किया गया। NACHA बे एरिया चैप्टर की भूमिका आयोजन में सहभागिता: NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आकर्षण का केंद्र स्टॉल: उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें निम्नलिखित का प्रदर्शन किया गया: राज्य के विशिष्ट उत्पाद हस्तशिल्प लोककला पारंपरिक आभूषण सांस्कृतिक प्रस्तुति: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी…
कोरबा में गौधाम योजना के तहत सड़क सुरक्षा और गौ-संरक्षण पर महत्वपूर्ण बैठक! 🐄 कोरबा, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुसार, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उन असहाय, घूमंतू गौवंशों को नेशनल हाईवे से हटाकर गौठानों में सुरक्षित रखने की गौधाम योजना पर केंद्रित थी, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। 📍 उपसंचालक कार्यालय में हुआ मंथन कलेक्टर परिसर के उपसंचालक कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में, पंजीकृत सामाजिक संस्थाओं के आवेदन पर विचार किया गया, जो इस नेक कार्य में सहयोग करने…
जायसवाल कलार कलचुरी महोत्सव: 9 नवंबर 2025 को रतनपुर में लगेगा ‘महाकुंभ’, देश भर में ज़ोरदार प्रचार! छत्तीसगढ़ के कोरबा- कटघोरा से मिली जानकारी के अनुसार, जयसवाल कलार कलचुरी समाज इस वर्ष अनंद कोटि ब्रह्मांड नायक राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। यह भव्य आयोजन 9 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल रतनपुर में होगा, जिसके लिए समाज के लोग छत्तीसगढ़ के अलावा पूरे देश में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हैं। 🌟 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एवं प्रेरणा,, इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज के…
