Author: विनोद जायसवाल

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,, कोरबा, 13 फरवरी 2026/ दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय…

Read More

मैनपाट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: CM विष्णुदेव साय ने दी ₹523 करोड़ की सौगात, 109 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास ​ कोरबा सरगुजा/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में ‘मैनपाट महोत्सव-2026’ का रंगारंग शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए ₹523 करोड़ से अधिक की लागत वाले कुल 109 विकास कार्यों की सौगात दी। इन परियोजनाओं में लोकार्पण और शिलान्यास दोनों शामिल हैं, जो क्षेत्र की अधोसंरचना (Infrastructure) को मजबूती प्रदान करेंगे। ​विकास की बड़ी छलांग: लोकार्पण एवं शिलान्यास ​मुख्यमंत्री ने महोत्सव के मंच से…

Read More

एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ऑल्टो कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, दो गंभीर ​कटघोरा कोरबी-मोरगा: अंबिकापुर–कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा पेश आया। ग्राम केंद्ई आश्रम स्थित तिवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हृदयविदारक घटना में दो लोगों की जान चली गई है, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ​आधी रात का मंजर: चीख-पुकार से दहला इलाका ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात लगभग 11:30 बजे हुआ। कार अंबिकापुर की ओर से चोटिया की तरफ…

Read More

पाली तानाखार में विकास की नई राह: विधायक तुलेश्वर मरकाम ने किया दो प्रमुख पक्की सड़कों का भूमिपूजन ​ कटघोरा। कोरबी चोटिया/पाली तानाखार: क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग और संघर्ष अब रंग लाने लगा है। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने गुरुवार को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। ​इन प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प ​विधायक द्वारा जिन सड़कों की आधारशिला रखी…

Read More

चोटिया में पांच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन: कलश यात्रा के सथ प्रारंभ हुई मनस गान,, कटघोरा—– छत्तीसगढ़ के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चोटिया में इन दिनों आस्था और भक्ति की अविरल धारा हुई प्रारंभ। प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस वर्ष भी यहाँ पांच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की यहाँ केवल स्थानीय क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिले से रामायण मंडलियां अपनी सुमधुर प्रस्तुति देने सादर आमंत्रित है, कलश यात्रा के साथ हुआ मंगल शुभारंभ इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत आगाज़ 3 फरवरी को एक भव्य…

Read More

एसईसीएल की वादाखिलाफी: 11 वर्षों से रोजगार को भटक रहे भू-विस्थापित, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दी 15 दिनों में तालाबंदी की चेतावनी,, पोड़ी उपरोड़ा कोरबा—–  एस ई सी एल (SECL) रानीअटारी चिरमिरी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के बदले रोजगार न मिलने का मामला अब गरमा गया है। ग्राम पंचायत कोरबी के पीड़ित किसानों के समर्थन में उतरते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर भू-विस्थापितों को रोजगार नहीं मिला, तो एसईसीएल प्रबंधन के विरुद्ध उग्र…

Read More

कटघोरा के शिक्षक कॉलोनी में थवाईत परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की धूम, युवा कथा वाचक यश पांडे की वाणी ने मोहा भक्तों का मन,, कोरबा/कटघोरा: नगर के साईं मंदिर स्थित शिक्षक कॉलोनी में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ थवाईत परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 20 जनवरी से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 27 जनवरी को पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा। वृंदावन की शैली में कथा का रसपान श्रीमद् भागवत कथा का वाचन परम गुरुदेव पंडित सुंदर मिश्रा (श्रीधाम…

Read More

कटघोरा और पोड़ी-उपरोड़ा में गणतंत्र दिवस की धूम: विधायक प्रेमचंद पटेल और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने फहराया तिरंगा,, कोरबा/कटघोरा: —- देश के 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व कोरबा जिले सहित कटघोरा और पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक, हर तरफ तिरंगा शान से लहराया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। ​कलेक्टर आवास पर गरिमामय ध्वजारोहण ​गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने शासकीय आवास पर आन-बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत…

Read More

बिलासपुर ने आबकारी एसआई पर अवैध छापेमारी, मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप, महिला ने एसपी-कलेक्टर से लगाई गुहार… बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटेला की एक महिला ने आबकारी विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता बुधवारा बाई धृतलहरें (उम्र 50 वर्ष) का आरोप है कि 20 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे आबकारी वृत्त बिलासपुर की टीम उनके घर पहुंची और बिना किसी वैध कारण के कथित रूप से अवैध तरीके…

Read More

कटघोरा । कटघोरा में मानवता और सेवा के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा, मारवाड़ी युवा मंच नवचेतना शाखा कटघोरा एवं रेड क्रॉस सोसायटी कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय रक्तदान शिविर का तीसरा दिन गोपाल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में सफलतापूर्वक  संपन्न हुआ। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। विशेष रूप से यह उल्लेखनीय रहा कि कई युवाओं एवं नागरिकों ने आज पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की, जिससे अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली। इस अवसर पर नवचेतना…

Read More