Author: विनोद जायसवाल
जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन कोरबा, 24 मार्च 2025 – जिला पंचायत के सभाकक्ष में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने की। सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग कोरबा/कटघोरा के कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। जिला पंचायत…
कोरबा ।अब आपने 3 माह लगातार बिजली का बिल जमा नहीं किया तो आपके यहाँ की बिजली काट दी जाएगी। अप्रैल माह से स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। बिजली वितरण कंपनी ने एक विशेष प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर के जरिए इन उपभोक्ताओं की जानकारी कंट्रोल रूम भेजने के बाद स्वत: ही घर की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। कनेक्शन काटने की कार्यवाही करने टीम को अब घरों में जाने की भी जरूरत नहीं है। बिजली उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं। बिजली वितरण कंपनी ने लगभग सवा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा उनके पूर्व राजनीतिक सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा, आईपीएस शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है।सूत्र बता रहे हैं कि है यह छापेमारी महादेव सट्टा ऐप के मामले में हुई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घरों में बुधवार सुबह सीबीआई…
कोरबा। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कोरबा जिले के ग्रामीण और पहाड़ी अंचलों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। कई स्थानों में ओले भी गिरे जो कौतूहल का विषय रहे। जिले के ग्राम लेमरू, सुर्वे, बड़गांव, श्यांग, चाकामार, भैंसमा, सहित कटघोरा, पोड़ी, चैतुरगढ़, पहाड़ जमड़ी, सपलवा आदि गांवों में तेज से लेकर माध्यम बारिश हुई। जिले के ग्रामीण अंचलों में तेज हवा चलने के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश और ओले के गिरने से बाइक सवार और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा किसान वर्ग को चिंता सताने लगी है जो इस मौसम…
डीएमएफ से जिले के विद्यालयों में 568 शिक्षक दे रहे हैं सेवा प्राथमिक शाला के शिक्षक को 10 हजार, माध्यमिक शाला के शिक्षकों को 12 हजार और हाई तथा हायर सेकंडरी विद्यालय के शिक्षकों को 14 हजार रूपए दिया जाता है मानदेय, ,,, कोरबा 21 मार्च 2025/ जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से 568 शिक्षकों को मानदेय के आधार पर अतिथि शिक्षक के रूप में रखा गया है। जिसमें हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 118 लेक्चरर, माध्यमिक शाला में 107 शिक्षकों और प्राथमिक शाला में…
रायपुर। मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रभावित होगा। पूरे छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का दौर जारी है। कई हिस्सों में गर्मी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और…
कोरबा,कोरबी-चोटिया। जिले के सीमावर्ती ग्राम एवं मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा सड़क मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा होने की ख़बर है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने बताया कि लगभग सवा दस बजे के दरम्यान वह मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके वह अपने घर की ओर लौट रहा था कि एक यु पी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यु पी 67 टी 9908, के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे दो लोग जिनका वाहन मोटरसाइकिल में नम्बर दिखाई…
नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा की आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ग्राम मड़ई का किया दौरा,, कोरबा, 20 मार्च 2025 – नीति आयोग,नई दिल्ली की यंग प्रोफेसनल सुश्री नूपुर गोहरी के नेतृत्व में एक टीम ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत कोरबा जिला के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान टीम ने जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रमुख विकास संकेतकों की समीक्षा की और जमीनी हकीकत जानने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं ग्राम मड़ई का भ्रमण किया। ग्राम भ्रमण और बैठक का उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉक…
कल्चुरी राजवंश की धरोहर तुमान को संरक्षित करने आगे आया कल्चुरी समाज ,22 मार्च से 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ,मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि,गौरवशाली इतिहास से रूबरू होगी वर्तमान पीढ़ी कोरबा-कटघोरा। कलचुरी राजवंश इतिहास एवं पुरातत्व शोध समिति कोरबा छत्तीसगढ़, ग्राम तुमान में 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। यहां भारतवर्ष के अन्य राज्यों से कल्चुरी जायसवाल कलार समाज के लोग एकत्रित होकर छत्तीसगढ़ में कल्चुरी शासन काल की धरोहर को लेकर बौद्धिक परिचर्चा करेंगे। देश के प्रख्यात विश्वविद्यालयों से आये पुरातत्व के प्रोफेसर कल्चुरी सम्राज्य व उनकी धरोहर को संरक्षित रखने से लेकर आज की…
राशन दुकान की गड़बड़ी की शिकायत पर की जा रही कार्यवाही,, कोरबा 20 मार्च 205/ एक दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 19.03.2025 को प्रकाशित खबर“ अंगूठा लगवा कर दो माह से नहीं दिया जा रहा राशन, गामीण परेशान“ की जांच खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी पाली द्वारा दिनांक 19.03.2025 को ग्राम पंचायत बनबांधा के सरपंच सतकुंवर मरकाम, उपसरपंच अजय कुमार, पंच तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में की गई। सहायक खाद्य अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बनबांधा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 552004081 का संचालन सरस्वती महिला स्व सहायता समूह बनबांधा के द्वारा किया…
