Author: विनोद जायसवाल
रायपुर-अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 हजार की रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अंबिकापुर ज़िले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखापाल केपी पांडेय और एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अस्पताल के ही एक स्टाफ की शिकायत पर की गई। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने अपने टीए (यात्रा भत्ता) बिल पास कराने के लिए आवेदन किया था। आरोप है…
कोरबा । पवन कुमार राठिया,सचिव ग्राम पंचायत सोलवां, जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा ग्राम पंचायत सोलवां के आश्रित ग्राम छुईढोढ़ा की महिलाओं के द्वारा महतारी वंदन योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाईन एंट्री नहीं कराये जाने के कारण लगभग 40 पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राठिया सचिव ग्राम पंचायत सोलवां का कार्य अत्यंत निराशाजनक है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के द्वारा पवन कुमार राठिया सचिव ग्राम पंचायत सोलवां, जनपद पंचायत कोरबा को महतारी वंदन योजना के कार्य में लापरवाही बरतने एवं सचिव पदीय कर्तव्यों में उदासीनता के…
पारदर्शिता के साथ शासन के निर्देशानुसार जिले में की जाए युक्ति युक्त करण की कार्यवाही: कलेक्टर अतिशेष शिक्षकों और स्कूलों की सूची बनाने के दिए निर्देश,, एक से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षक होने पर रिक्त वाले विद्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश,, कोरबा 2 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राज्य शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत जिले में युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही पारदर्शिता के साथ बिना पक्षपात के करने के निर्देश डीईओ को दिए। कलेक्टर ने सभी अतिशेष शिक्षकों और विद्यालयों की सूची बनाने, विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात…
पोड़ी से लेपरा मार्ग के लिए डीएमएफ से मिली 1 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति, बारिश में आवागमन होगा आसान,, नगर निगम के स्वच्छता दीदीयों को पैडल वाले रिक्शा के जगह मिलेगा 100 ई-रिक्शा कोरबा 2 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मांग और जनसामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज न्यास अंतर्गत जिले में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की है। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ ब्लॉक के अंतर्गत पोंड़़ी से लेपरा मार्ग में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु रूपये एक करोड़ 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें…
कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद कुल 70 आवेदन हुए प्राप्त,, कोरबा 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जन दर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर जनदर्शन में आज सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, बिजली बिल,पीएम आवास,राशनकार्ड, प्राकृतिक आपदा की राशि,विद्युत ट्रांसफार्मर, उज्ज्वला कनेक्शन आदि के आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम चिकनीपाली के लिटीयराम साहू ने खाता विभाजन, तिवरता के संजय कुमार ने काबिज भूमि को अपने नाम…
नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में सुरक्षा व न्याय तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा सहित केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय…
महासमुंद : जिले के खल्लारी क्षेत्र में वन्यजीवों के प्रति अमानवीयता और वन विभाग की घोर लापरवाही का एक और दिल दहलाने वाला उदाहरण सामने आया है। नेशनल हाईवे-353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन कक्ष क्रमांक 182 में बिजली करंट से एक दुर्लभ तेंदुए और राज्य पशु वन भैंसे की निर्मम मौत ने न केवल पर्यावरण प्रेमियों को झकझोर दिया है, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरे प्रश्नचिह्न भी खड़े कर दिए हैं।सुबह-सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों मृत वन्यजीवों को देखा, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,…
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउन्सिल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के. के. वर्मा के बनने पर मजदूरों एवं किसानों में खुशी की लहर,, मिथलेश वर्मा/बलौदाबाजार चर्चा और आरोप ये दो चीज सिर्फ सफल व्यक्ति के भाग्य में होती है, बलौदाबाजार जिले के कद्दावर नेता गांव के गरीब किसान के बेटा के. के.वर्मा के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउन्सिल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने पर जिले के मजदूरों एवं किसानों में खुशी की लहर है । आइए जानते है नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के के वर्मा के विचारों को….. पद, पावर,पैसा, एवं प्रतिष्ठा पाने के लिए भागते भागते मनुष्य का जीवन…
कोरबा,कोरबी-चोटिया। कोरबा जिले के सीमांत कोरबी चौकी क्षेत्र में खजूरपारा उबका नाका के पास हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र के किनारे मिले नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है। 18 अप्रैल को राजकुमार सिंह निवासी कोरबी पारा ने कोरबी चौकी में आकर सूचना दर्ज कराया कि उसका भाई सुराज सिंह सरूता 40 वर्ष जो 28 जनवरी 2025 से अचानक लापता हो गया था, जिसकी रिपोर्ट चौकी कोरबी में दर्ज कराया था और जिसकी तलाश कर रहे थे, खजूरपारा हसदेव डूबान के पास उसका टी-शर्ट और शॉल मिला है। वहीं आसपास मानव शरीर के अवशेष मिले हैं जो उसी के हैं।…
कलेक्टर ने जनपद पंचायत पाली अंतर्गत पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के कार्य प्रगति के सम्बन्ध में ली बैठक,, *्ज्न्प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के समन्वय से आवास निर्माण कार्य मे शीघ्रता से प्रगति लाने के दिए निर्देश* *गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं लापरवाही बरतने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित* *एसडीएम व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से अन्य योजनाओं की भी की समीक्षा* कोरबा 20 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सामुदायिक भवन पाली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद पंचायत पाली के समस्त ग्राम पंचायत सरपंच, रोजगार सहायक, आवास मित्रों तथा समस्त अधिकारी कर्मचारी की…
