Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»कोरबा»CG : पहली बार आएगा डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम ! 2000 आपत्तियों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला …..
    कोरबा

    CG : पहली बार आएगा डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम ! 2000 आपत्तियों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला …..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल18/01/2026Updated:15/04/2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG : पहली बार आएगा डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम ! 2000 आपत्तियों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला …..

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा कलेक्टर गाइडलाइन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन 31 मार्च 2027 तक यथावत लागू रहेगी।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026-27 के दौरान प्रदेश की तहसीलों में जमीन का नया सर्वे नहीं कराया जाएगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ में पहली बार डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत अब कलेक्टर गाइडलाइन साल में केवल एक बार नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय बदली जा सकेगी।

    👉नई गाइडलाइन के खिलाफ मिली 2000 आपत्तियां

    नई गाइडलाइन को लेकर प्रदेशभर से करीब 2000 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से अकेले रायपुर जिले में ही 100 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई हैं। सरकार ने इन आपत्तियों के निराकरण के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित करने का निर्णय लिया है, जो सभी बिंदुओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। राज्य सरकार का उद्देश्य जमीन की सरकारी कीमतों को बाजार भाव के करीब लाना है, ताकि रजिस्ट्री और राजस्व से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बन सकें। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आवश्यक सुधार किए जाएंगे। फिलहाल आम जनता और निवेशकों को राहत देते हुए यह साफ कर दिया गया है कि आगामी दो वर्षों तक मौजूदा कलेक्टर गाइडलाइन ही प्रभावी रहेगी।

    👉डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम क्या है?

    डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम जमीन और संपत्ति की सरकारी कीमत (Collector Rate) तय करने का एक नया और लचीला तरीका है। अभी तक कलेक्टर गाइडलाइन आमतौर पर साल में एक बार बदली जाती थी, लेकिन डायनामिक सिस्टम में यह व्यवस्था बदल जाएगी।

    👉कैसे काम करेगा डायनामिक सिस्टम?

    अब कलेक्टर गाइडलाइन तय तारीख पर (Collector Guideline) ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर कभी भी बदली जा सकेगी। जमीन के बाजार भाव, रजिस्ट्री के आंकड़े, विकास कार्य (सड़क, कॉलोनी, इंडस्ट्री) जैसे कारकों को देखकर दरें तय होंगी। किसी इलाके में अचानक कीमत बढ़े या घटे, तो सरकार तुरंत रेट अपडेट कर सकेगी।

    👉अभी के सिस्टम से क्या फर्क है?

    पुराना सिस्टम :
    साल में एक बार दरें तय कभी भी दरों में बदलाव संभव।

    डायनामिक सिस्टम :पूरे साल एक ही रेट बाजार के अनुसार लचीला रेट। कई जगह रेट कम/ज्यादा बाजार भाव के ज्यादा करीब।

    👉आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

    रजिस्ट्री में पारदर्शिता बढ़ेगी।
    सरकारी रेट और बाजार रेट में अंतर कम होगा। कहीं ज़्यादा स्टांप ड्यूटी देने की मजबूरी नहीं,
    निवेशकों और बिल्डरों के लिए स्पष्ट नियम।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026

    भगवा रंग में रंगा कोरबा: हिंदू नववर्ष पर ग्रामीण अंचलों में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, निकाली गई भव्य वाहन रैली

    21/03/2026

    कोरबा जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च तक,,

    21/03/2026

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.