Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»निष्पक्ष होकर पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कराना हम सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर नगरीय निकाय एवं त्रि- स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक प्रशिक्षण में गुणवत्ता और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चत कराने के दिए निर्देश नाम निर्देशन, प्रशिक्षण,सामग्री वितरण मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश आयोग के दिशा निर्देश अनुसार कर्तव्यों का निर्वहन करने दिए निर्देश,,
    Uncategorized

    निष्पक्ष होकर पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कराना हम सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर नगरीय निकाय एवं त्रि- स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक प्रशिक्षण में गुणवत्ता और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चत कराने के दिए निर्देश नाम निर्देशन, प्रशिक्षण,सामग्री वितरण मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश आयोग के दिशा निर्देश अनुसार कर्तव्यों का निर्वहन करने दिए निर्देश,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com22/01/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निष्पक्ष होकर पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कराना हम सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर नगरीय निकाय एवं त्रि- स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक प्रशिक्षण में गुणवत्ता और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चत कराने के दिए निर्देश नाम निर्देशन, प्रशिक्षण,सामग्री वितरण मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश आयोग के दिशा निर्देश अनुसार कर्तव्यों का निर्वहन करने दिए निर्देश,,

    कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आम निर्वाचान की तरह इस नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन की जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचनाओं का आदान प्रदान आयोग के दिशा-निर्देश के तहत निर्देशों का अध्ययन कर किया जाएं, किसी प्रकार की गलत व भ्रामक जानकारी न दी जाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्यों की अपनी गरिमा होती है। इसलिए चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी होकर मतदान की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाए।
    बैठक में कलेक्टर ने आचार संहता प्रभावशील होने के साथ ही सम्पति विरूपण के तहत की जा रही कार्यवाही, आदर्श आचरण संहिता का पालन, मतदाताओं को जागरूक करने जाबो कार्यक्रम सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने की जानकारी ली गई। उन्होंने स्वच्छता वाहनों में मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश प्रचारित करने, दीवार लेखन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत सेल को एक्टिव रखने और फोन नंबर से शिकायतों को सुनने तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टर-पेपर, एमसीएमसी की समीक्षा की।
    कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सभी आवश्यक प्रपत्रों को पूर्ण रूप से भरने के विषय में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की व्यवस्था सहित प्रशिक्षण में अधिक से अधिक ईव्हीएम का हैण्ड्स ऑन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। अनुपस्थिति पर सक्षम अधिकारी को सूचना दी जाए। अनुपस्थिति पर पर्याप्त कारण नहीं होने पर आवश्यक कार्यवही की जाए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों के बैंक खाते में मानदेय वितरण, चिकित्सा व्यवस्था, परिचय पत्र, रिजर्व दल आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनके परिवार व रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हो, उन्हें निर्वाचन कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए।
    बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रिचा सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे,,

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.