Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»बेघर बुजुर्ग महिला मुआवजे के आस में, हाथी ने तोड़ा मकान, 5 माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा
    Uncategorized

    बेघर बुजुर्ग महिला मुआवजे के आस में, हाथी ने तोड़ा मकान, 5 माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com29/10/2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेघर बुजुर्ग महिला मुआवजे के हथ में हाथी ने तोड़ा मकान, 5 माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा

    कोरबा। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के ग्राम बंजारी के आश्रित ग्राम कटमोरगा की एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर को 5 माह पूर्व हाथियों ने तोडकऱ तबाह कर दिया था। बुजुर्ग महिला बेघर हो गई। उसके बाद महिला अपने बेटे के घर मे रहने लगी, जहाँ हाथियों ने उसके बेटे के भी घर की दिवार तोडकऱ खोखला कर दिया। मगर महिला को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। महिला का नाम मथनकुंवर है। जो कटमोरगा में रहती है।उसका कहना है कि हाथियों द्वारा हुए नुकसान का आंकलन करने वन विभाग की टीम तो पहुंची थी। मुआवजे का प्रकरण भी बनाया गया, लेकिन राशि 5 माह बीतने के बाद भी आज तक नहीं मिली। महिला दर दर भटकने को मजबूर है। हाथियों के उत्पात से भयभीत ग्रामीण रातभर मशाल लेकर रतजगा कर रहे हैं। उनकी आंखों में दहशत साफ साफ देखी जा सकती है। दरअसल मथनकुंवर सब्जी भाजी बेचकर किसी तरह अपना जीवन व्यापन कर रही है। घर टूट जाने के बाद महिला अपने बेटे के पास रहने लगी थी, लेकिन हाथियों ने उसके बेटे के भी घर को भी नहीं बख्शा और हाथियों के झुंड ने घर की दीवार तोडकऱ खोखला कर दिया। घटना के बाद फारेस्ट की टीम मौके पर पहुंची, मुआवजा राशि का प्रकरण भी बनाया गया, लेकिन 5 माह बीतने के बाद भी राशि नहीं मिली। राशि नहीं मिलने से टूटे हुए घर की हालत जस कि तस बनी हुई है। कटघोरा वन मण्डल द्वारा देर से राशि देने कि शिकायत कई मर्तबा की गई, लेकिन लापरवाह विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसका खामियाजा वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.