Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»पीएम जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के लिए बना वरदान जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस योजना से हुई पूरी : हितग्राही सुमतरी आवास का लाभ दिलाने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार का किया आभार,,,
    Uncategorized

    पीएम जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के लिए बना वरदान जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस योजना से हुई पूरी : हितग्राही सुमतरी आवास का लाभ दिलाने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार का किया आभार,,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com25/09/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पीएम जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के लिए बना वरदान जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस योजना से हुई पूरी : हितग्राही सुमतरी आवास का लाभ दिलाने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार का किया आभार,,,

    कोरबा 25 सितंबर 2024/ टूटे-फूटे मकान में जैसे-तैसे करके अपनी जिंदगी गुजार रही राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा श्रीमती सुमतरी बाई के जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजना से साकार हुआ है। कोरबा जनपद के अजगरबहार पंचायत अंतर्गत ग्राम नरबदा की रहने वाली पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई ने बताया कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का पक्का मकान हो, जिसमें वह सुकून से अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर सके। उनके सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के जरिए साकार हुई।
    हितग्राही सुमतरी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस योजना से कच्चे मकान की समस्या से जूझ रहे पीवीटीजी समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने का मौका मिल रहा है। आवास मिलने पर सुमतरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पीएम जनमन आवास योजना उनके जीवन में वरदान बनकर आई है, जिसकी सहायता से उनका पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो पाया एवं अब वे अपने स्वयं के आवास में कुशलता पूर्वक रह रहे हैं। श्रीमती सुमतरी ने बताया कि उनका परिवार रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण कच्चे मकान में रहना पड़ता था, पुराने घर में उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश में गीले फर्श, नम दीवारें, टपकती छत रातों की नींद उड़ा देती थी। बिजली कड़कने की आवाज से उन्हें भय सा लगता था। आसमानी आफत के बाद जमीन पर रेंगने वाली मौत का भी खौफ बना रहता था। उनके पूरे परिवार का सपना था की उनका एक पक्का घर हो, जहां सपरिवार बिना किसी परेशानी के रह सके। उन्होंने बताया कि नए आवास में अब किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। घर में सीलन और जहरीले कीटों व सांप-बिच्छू से मुक्ति मिल गई है।
    सुमतरी ने बताया कि ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के बारे में जानकारी लेकर योजना का लाभ लेने हेतु उनके द्वारा आवेदन किया गया। आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही उनके द्वारा आवास निर्माण प्रारम्भ किया गया। समय-समय पर राशि उनके खाते में आती रही एवं 3-4 माह के भीतर ही उनका आवास पूरा हो गया। साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना से हर माह 1 हजार रूपए की सहायता राशि, बीपीएल राशन कार्ड से खाद्यान्न, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। हितग्राही ने बताया कि पक्का आवास बन जाने से समाज में उनके मान सम्मान में वृद्धि हुई है और उनका परिवार सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा हैं। सुमतरी बाई ने आवास का लाभ दिलाने हेतु पूरे परिवार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट किया है।
    स. क्र. /सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.