Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»Homeनगरीय क्षेत्र में डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर संचालन के दिए निर्देश कोरबा नगरीय क्षेत्र में डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर संचालन के दिए निर्देश 42 mins ago Bhuvneshwar Mahto WhatsAppEmailFacebookTwitterShare विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर,रिवर व्यू गार्डन का किया अवलोकन कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डीएमएफ मद से किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र कोरबा के विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, ई-लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर, अशोक वाटिका, दर्री के रिवर व्यू गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन कर प्रगतिरत अपूर्ण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। रिसदी के समीप निर्मित विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के सभी हॉल, दुकानों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा की एक ही छत के नीचे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए यह परिसर तैयार किया गया है। इसके संचालन से नगरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। इस हेतु परिसर में जल्द से जल्द कोचिंग एवं दुकानों के संचालन हेतु निगमायुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण करते हुए रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से लाइब्रेरी में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही उनके एकाग्र अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण के विकास हेतु जरूरतों के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ई लाइब्रेरी निर्मित की गई है। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं परिसर की नियमित साफ सफाई एवं सामग्रियों की उचित रख रखाव करने हेतु निर्देशित किया। खेल सुविधाओं के उन्नयन हेतु किया निर्देशित ट्रांसपोर्ट नगर के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम पहुँचकर कलेक्टर ने परिसर मे डीएमएफ से स्वीकृत अतिरिक्त निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में खेल सुविधाओं का उन्नयन करने हेतु कार्ययोजना बनाने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, हॉस्टल, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट आदि का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी परिसर के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने परिसर में रिक्त जमीन पर एक अतिरिक्त इनडोर स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। अशोक वाटिका के अपूर्ण कार्यो को शीघ्रता से कराए पूर्ण नगरीय क्षेत्र कोरबा के अशोक वाटिका में शहरवासियों हेतु निर्मित सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने यहां के अपूर्ण शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को दिए। वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रारंभ करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश दर्री के रिवर व्यू गार्डन में डीएमएफ अंतर्गत किए गए कार्यो का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने शहर की आवश्यकता एवं मांग को ध्यान में रखते हुए भविष्य में शहर के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु रिवर व्यू गार्डन को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने निगमायुक्त को रिवर व्यू गार्डन में वोटिंग सहित अन्य वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रारंभ करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
    Uncategorized

    Homeनगरीय क्षेत्र में डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर संचालन के दिए निर्देश कोरबा नगरीय क्षेत्र में डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर संचालन के दिए निर्देश 42 mins ago Bhuvneshwar Mahto WhatsAppEmailFacebookTwitterShare विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर,रिवर व्यू गार्डन का किया अवलोकन कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डीएमएफ मद से किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र कोरबा के विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, ई-लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर, अशोक वाटिका, दर्री के रिवर व्यू गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन कर प्रगतिरत अपूर्ण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। रिसदी के समीप निर्मित विवेकानंद शैक्षणिक परिसर के सभी हॉल, दुकानों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा की एक ही छत के नीचे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए यह परिसर तैयार किया गया है। इसके संचालन से नगरवासियों को काफी लाभ मिलेगा। इस हेतु परिसर में जल्द से जल्द कोचिंग एवं दुकानों के संचालन हेतु निगमायुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण करते हुए रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से लाइब्रेरी में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही उनके एकाग्र अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण के विकास हेतु जरूरतों के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ई लाइब्रेरी निर्मित की गई है। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं परिसर की नियमित साफ सफाई एवं सामग्रियों की उचित रख रखाव करने हेतु निर्देशित किया। खेल सुविधाओं के उन्नयन हेतु किया निर्देशित ट्रांसपोर्ट नगर के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम पहुँचकर कलेक्टर ने परिसर मे डीएमएफ से स्वीकृत अतिरिक्त निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में खेल सुविधाओं का उन्नयन करने हेतु कार्ययोजना बनाने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, हॉस्टल, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट आदि का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल अकादमी परिसर के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने परिसर में रिक्त जमीन पर एक अतिरिक्त इनडोर स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। अशोक वाटिका के अपूर्ण कार्यो को शीघ्रता से कराए पूर्ण नगरीय क्षेत्र कोरबा के अशोक वाटिका में शहरवासियों हेतु निर्मित सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने यहां के अपूर्ण शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को दिए। वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रारंभ करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश दर्री के रिवर व्यू गार्डन में डीएमएफ अंतर्गत किए गए कार्यो का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने शहर की आवश्यकता एवं मांग को ध्यान में रखते हुए भविष्य में शहर के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु रिवर व्यू गार्डन को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने निगमायुक्त को रिवर व्यू गार्डन में वोटिंग सहित अन्य वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रारंभ करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com18/06/2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    टकोरबा में डीएमएफ से महिला हितग्राहियों को बंटे 69 लाख 57 हजार के सिलाई मशीन में भ्रष्टाचार के आरोप ,जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान , त्रिसदस्यीय जांच कमेटी गठित ,भौतिक सत्यापन कर जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट,नपेंगे जिम्मेदार !देखें जांच के आदेश

    कोरबा। आकांक्षी जिला कोरबा में डीएमएफ के फंड से (हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ग्राम पंचायतों में 10-10 सिलाई मशीन वितरण के कार्य में 69 लाख 57 हजार के आबंटन में भ्रष्टाचार के आरोप
    संबंधी मीडिया में प्रकाशित खबरों से आखिरकार जिला प्रशासन हरकत में आ गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह सचिव प्रबंध कार्यकारिणी जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा ने मामले में जांच कमेटी बैठा दी है।त्रिसदस्यीय जांच कमेटी को 7 दिवस के भीतर आरोपों की जांच कर भौतिक सत्यापन पश्चात अभिमत सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है । जल्द ही जिम्मेदार नपेंगे ।

    यहां बताना होगा कि आकांक्षी जिला कोरबा में डीएमएफ के फंड से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ग्राम पंचायतों में 10-10 सिलाई मशीन पात्र हितग्राहियों को बांटा जाना था।जिसमें परित्यक्तता दिव्यांग और विधवा महिलाएं लाभान्वित की जानी थीं,लेकिन बस्तर संभाग की फर्म ने करोड़ों की लागत से कागजों में ही सिलाई मशीन बांट डाली। हितग्राहियों तक यह मशीन पहुंची ही नहीं। अकेले जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र में 69 लाख 57 हजार का भ्रष्टाचार किया गया है। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशन के बाद भ्रष्टाचार की पोल खुलने लगी , हितग्राही महिलाएं शिकायत लेकर सामने आने लगी हैं।

    मंगलवार को ग्राम पंचायत कुकरीचोली जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत निवासरत दीपक कुमार कंवर शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंची थी, शिकायत पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है था उन्हें खबर के माध्यम से जानकारी मिली कि जिले में डीएमएफ फंड से दिव्यांग, विधवा व परित्यक्तता को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत कुकरीचोली में 10 लोगों को सिलाई मशीन का वितरण किया जाना था, लेकिन मात्र दो लोगों को ही सिलाई मशीन दिया गया है। उन्हें अब तक सिलाई मशीन नहीं दिया गया है, जबकि आरटीआई से निकाले गए दस्तावेजों में सिलाई मशीन सभी को वितरित किया जाना बताया जा रहा है। महिला ने दोषियों पर कार्यवाही करते हुए सिलाई मशीन दिलाने की मांग की है।प्रमुखता से प्रकाशित इस खबर के बाद
    आखिरकार जिला प्रशासन हरकत में आया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह सचिव प्रबंध कार्यकारिणी जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा ने मामले में जांच कमेटी बैठा दी है।त्रिसदस्यीय जांच कमेटी को 7 दिवस के भीतर आरोपों की जांच कर भौतिक सत्यापन पश्चात अभिमत सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा के नेतृत्व में गठित जांच दल में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा शामिल हैं । कमेटी ने जांच शुरू कर दी है । जल्द ही अभिमत सहित प्रतिवेदन सौंपेंगे। जिसके उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उक्त जांच के आदेश से ही संबंधितों में खलबली मची है ।

    तो साहब पूरे जिले की जांच कराएं

    मीडिया में प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन इस गड़बड़ी के मामले में सक्रिय हुई है। लेकिन जनपद पंचायत कोरबा से जुड़ी खबर होने की वजह महज जनपद पंचायत कोरबा के मामले ,आरोपों की जांच का आदेश दिया गया है। जो हैरान करने वाला है । जबकि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पूरे जिले में सिलाई मशीन बांटी गई है।ऐसे में महज कोरबा जनपद के जांच के आदेश से अन्य ब्लाकों में की गई अनियमितता के बचाव संबंधी उपाय सुनिश्चित करने फर्म को पर्याप्त अवसर मिल जाएगी। लिहाजा पूरे जिले में उक्त आबंटन से वितरण किए गए सिलाई मशीनों के जांच की दरकार है। ताकि शासन के फंड में अनियमितता की गुंजाइश कम रहे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.