Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»समस्याओं के त्वरित निराकरण से जिले में प्रगति दिखाई देगी : स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी
    Uncategorized

    समस्याओं के त्वरित निराकरण से जिले में प्रगति दिखाई देगी : स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com18/05/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नियम कानून पढ़ने पर ही सही निर्णय ले सकते हैं

    बच्चों को रचनात्मक अवसर देने ज्यादा से ज्यादा समर कैंप का आयोजन किया जाए

    संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    रायपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में संभाग और जिले के अधिकारियों के 5 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सत्र समापन अवसर पर कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संभाग और जिले के अधिकारियों का प्रशिक्षण आवश्यक है। अब ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम कानून की जानकारी रहने पर ही सही निर्णय लिया जा सकता है। इससे काम तेजी से होगा और प्रगति दिखाई देगी।

    श्री परदेशी ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को यह जानना भी आवश्यक है कि कौन किस कार्यों के लिए सक्षम हैं। अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दी गई शक्तियों के अनुसार हमें निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया का अब अध्ययन करने की आवश्यकता है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा कि बच्चों को रचनात्मक अवसर देने के लिए ज्यादा से ज्यादा समर कैंप का आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी से आशा व्यक्त की कि अब हम बच्चों और शिक्षकों के लिए त्वरित उचित निर्णय लेंगे। श्री परदेशी ने आगे कहा कि 5 दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त कर कुशल प्रशिक्षक बन गए हैं, अब विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अपने स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर सकते हैं।

    संचालक लोक शिक्षण श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग बेहतर तरीके से करेंगे। अब शत प्रतिशत योजनाओं को गति देने में आसानी होगी संभाग और जिले के शिक्षा अधिकारियों 5 दिन में रिफ्रेश होकर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

    प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर श्री टी. सी. महावर ने कहा कि विभाग की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन में रहकर नियमों का पालन किए जाने की अपेक्षा करते हुए कार्यालय की प्रबंधन क्षमता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का सुझाव दिया।

    समारोह के प्रारंभ में संकाय सदस्य डॉ अभिषेक दुबे ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण के विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग की उप सचिव श्रीमती इफ्फत आरा, अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे, उप संचालक श्री आशुतोष चावरे, श्री अशोक नारायण बंजारे, श्री प्रशांत पांडेय, अकादमी के कोर्स डायरेक्टर श्री अभिषेक दुबे, डॉ. सीमा सिंह और नोडल प्रभारी श्री डी. दर्शन भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में बिलासपुर के संयुक्त संचालक श्री आर.पी. आदित्य, बलौदा बाजार के जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय, बस्तर की सुश्री भारती प्रधान और कोरबा के श्री तामेश्वर उपाध्याय ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर अपना अभीमत दिया। आभार प्रदर्शन उप संचालक श्री आशुतोष चावरे ने किया।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.