Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण,,
    Uncategorized

    मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com23/01/2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण,,

    *प्रचलित राशनकार्डों का 25 जनवरी से 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान*

    कोरबा 23 जनवरी 2024 /प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आवेदन प्राप्ति 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक तथा नवीनीकृत राशनकार्ड प्रदाय हेतु 01 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित है।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संदर्भ में आयुक्त नगर निगम, सभी सीएमओ नगरीय निकाय, सर्व जनपद सीईओ एवं सहायक खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
    प्रत्येक उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की सहायता हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ द्वारा सभी पंचायत सचिव को संबंधित उचित मूल्य दुकानों के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में आयुक्त व सीएमओ द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे। संबंधित क्षेत्र सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक द्वारा 24 जनवरी को जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में निर्धारित स्थल पर राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद एवं नगरीय निकाय समन्वय स्थापित कर राशन कार्ड नवीनीकरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण कराएंगे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.