Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»
    Uncategorized

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com20/01/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करें- कलेक्टर

    *तृतीय किश्त प्राप्त हितग्राहियों के आवास एक माह में पूर्ण कराने के दिए निर्देश*

    *मैदानी अमला सतत फील्ड का दौरा करें*

    कोरबा 20 जनवरी 2024/ ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों के आवास सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करायें ताकि मानसून के पूर्व हितग्राही अपने पक्के आवासों में निवास कर सके। उक्त निर्देश कलेक्टर अजीत वसंत ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। कलेक्टर ने कहा कि पांचों जनपदों के 3240 हितग्राहियों को तृतीय किश्त दी जा चुकी है। इन सभी हितग्राहियों के आवास एक माह के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किये जायें। जिले में अब तक 64 हजार में से 51 हजार ग्रामीण आवासों का निर्माण पूर्ण कराये जा चुके हैं। शेष आवासों को अपेै्रल 2024 तक पूर्ण कर लिये जायें। उन्होंने निर्देशित किया कि आवासों को पूर्ण कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। आवासों को पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव की जिम्मेवारी तय की जाये। इसके साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ, एसडीओ आरईएस, सब इंजीनियर्स, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायकों के द्वारा गहन व सतत निरीक्षण किया जाये। हितग्राहियों को उनके आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए उन्हे प्रेरित किया जाये। प्रधानमंत्री आवास निर्माण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के 255 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत प्रथम किस्त जारी किया गया है। इन परिवारों के आवास निर्माण भी प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाएं। तकनीकी अधिकारियों द्वारा समन्वय करते हुए हितग्राहियों के आवास पूर्ण करने हेतु निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाये। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ श्री प्रदीप साहू, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू, जनपद पंचायत के सभी सीईओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    1. *जिले में वृहद रूप से आयोजित होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम -*
      श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा जिले में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ को जनपद मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ससम्मान आमंत्रित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग की व्यवस्था की जाए। रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के मद्देनजर जिले में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कोरबा शहर अंतर्गत राम जानकी मंदिर में संपन्न कराया जायेगा। 22 जनवरी को सुबह 9ः00 बजे से झांकी एवं भजन मंडली द्वारा लगातार भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में मंच पर मानस मंडलियों द्वारा रामचरितमानस का गायन किया जाएगा, रात्रि में मंदिर के चारों ओर दीप प्रज्ज्वलन के साथ अन्य गतिविधियां भी कराई जाएगी।
      जनपद मुख्यालय स्तर पर कोरबा जनपद अंतर्गत राम मंदिर रजगामार में सुबह 10 बजे से करतला विकासखण्ड में छातापाठ मंदिर में 02 बजे से, कटघोरा विकासखण्ड के कन्हैया भाटा मंदिर सलोरा ‘ख’ में, पाली विकासखण्ड के शिव मंदिर पाली में दोपहर 12 बजे से तथा पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के राम जानकारी मंदिर चकचकवा पहाड़ ग्राम पंचायत रामपुर में प्रातः 11 बजे से रामायण मानस मण्डली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.