Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»शजिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आयोजित किया गया विशेष शिविर सभी मतदान केंद्रों सहित स्कूल कॉलेजों में भी लगाया गया शिविर शिविर के माध्यम से 3100 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया व 1400 मतदाताओं का नाम किया गया संशोधित,,
    Uncategorized

    शजिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आयोजित किया गया विशेष शिविर सभी मतदान केंद्रों सहित स्कूल कॉलेजों में भी लगाया गया शिविर शिविर के माध्यम से 3100 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया व 1400 मतदाताओं का नाम किया गया संशोधित,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com15/01/2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    शजिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आयोजित किया गया विशेष शिविर सभी मतदान केंद्रों सहित स्कूल कॉलेजों में भी लगाया गया शिविर शिविर के माध्यम से 3100 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया व 1400 मतदाताओं का नाम किया गया संशोधित,,

    कोरबा 14 जनवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के अंतर्गत 13 तथा 14 जनवरी 2024 को जिले के चारों विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जहां बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने एवं संसोधित करने की कार्यवाही की गई।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने जिले में आयोजित किए गए विशेष शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर में सभी अविदित अधिकारी तथा बीएलओ द्वारा अपने मतदान केन्द्र के मतदाता सूची, फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के साथ उपस्थित थे। साथ ही मतदान केंद्रों में बीएलओ द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से भी नए मतदाताओं का फॉर्म 6 भरकर नाम जोड़ा गया एवं फार्म 7 व 8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम संसोधन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं कॉलेजो में भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उक्त तिथियों को आयोजित शिविर के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु 3100 आवेदन प्राप्त हुए है साथ ही नाम संशोधन हेतु 1400 आवेदन प्राप्त हुए है।
    गौरतलब है कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया गया है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए हुए नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। मृत, स्थाई रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए फॉर्म-7 भरे जाएगे। फोटो परिचय पत्र में त्रुटि सुधार, डुप्लीकेट परिचय पत्र, एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म-08 भरे जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र में दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक मतदान केन्द्र में नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा स्वीकार किए जाएंगे एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी को किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.