Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कोरबा ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए गई बैठक, नवीन कानून में हुए संशोधन के संबंध में की गई चर्चा..
    Uncategorized

    कोरबा ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए गई बैठक, नवीन कानून में हुए संशोधन के संबंध में की गई चर्चा..

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com01/01/2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की दी गई समझाइश..

    जन-जन की आवाज कोरबा का कटघोरा—भी- जिला बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण एवं जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज 1 जनवरी 2024 को बिलासागुड़ी परिसर सभा कक्ष में ट्रक एसोसिएशन एवं बिलासपुर जिला प्रशासन की बैठक रखी गई, जिसमें आज वाहन चालकों द्वारा किए गए चक्का जाम एवं भारत बंद के आह्वान के संबंध में चर्चा की गई । मीटिंग में चर्चा में पाया गया कि ड्राइवर के बीच यह संशय है, कि जो एक्सीडेंट के केसेस में जो नया कानूनी प्रावधान आया है ( 10 वर्ष की सजा का ) वह केवल ट्रक ड्राइवर के लिए है, तथा प्रत्येक एक्सीडेंट के केस में यह प्रावधान लागू होगा ….. इत्यादि। उक्त अफवाहो को दूर करने ही यह बैठक आहूत की गई थी,

    बैठक में निम्न बिंदुओं पर समझाइए दी गई की– उक्त कानून में संशोधन सभी के लिए है केवल ट्रक या बस चालकों के लिए नहीं, बल्कि हर प्रकार के वाहन और मोटरसाइकिल चालकों के लिए भी यह नियम लागू होगा।

    ● दुर्घटना करके , बिना सूचना दिए, बिना अस्पताल ले जाए भाग जाने पर (हिट एंड रन केसेस ) में यह प्रावधान लागू होगा , ना कि सभी केसेस में। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है और वाहन चालक द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है , या आहत को अस्पताल ले जाया जाता है, तो इस प्रकार के प्रावधान लागू नहीं होंगे,

    ● इस संशोधन का उद्देश्य किसी दुर्घटना की सूचना समय पर मिल जाने से, घायल हो समय पर समुचित उपचार पहुंचना है , जिससे कि दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सके, एवं एक्सीडेंट में होने वाली मृत्यु की संख्या कम की जा सके।

    ● ट्रक एसोसिएशन के उपस्थित अध्यक्ष सदस्य एवं अन्य व्यक्तियों को यह समझाइए दी गई कि वे अपने ड्राइवर को इस संबंध में अवगत कराए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा इस प्रकार के बंद या चक्काजाम आदि में हिस्सा ना लें।

    ● सभी वाहन चालक अपने वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं ताकि कोई दुर्घटना ना हो,

    ●नशे का सेवन करके वाहन ना चलाएं,

    ● यातायात नियमों का पालन करें,

    ● दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाएं एवं इसकी सूचना पुलिस थाने में दे,

    आज जो चक्का जाम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरोध किया गया है उसे पर पुलिस द्वारा फिर पंजीबद्ध किया जा रहा है- तथा पृथक से प्रबंधक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है। अतः इस प्रकार की घटना की पुनरावृति आगे ना हो इसका ध्यान दें।आज की इस मीटिंग में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आर ए कुर्वंशी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार, संयुक्त कलेक्टर से दुबे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा , अनुविभागीय अधिकारी सूरज साहू, अनुविभागीय अधिकारी हरि ओम द्विवेदी, डीएसपी यातायात संजय साहू, तहसीलदार बिल्हा अतुल वैष्णव एवं ट्रक बस संचालकों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.