Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»अधिकतम पात्र हितग्राहियों को मिले विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: श्री विश्वदीप
    Uncategorized

    अधिकतम पात्र हितग्राहियों को मिले विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: श्री विश्वदीप

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com16/12/2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    अधिकतम पात्र हितग्राहियों को मिले विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: श्री विश्वदीप

    *यात्रा की सफलता के लिए सभी विभाग रहें सजग*

    *हितग्राहियों का चयन सहित आवश्यक जानकारी का करें संग्रहण*

    कोरबा 15 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की पूर्ति हेतु शेष सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। कोई भी पात्र हितग्राही संकल्प यात्रा के लाभ से वंचित ना रहे।
    उन्होंने सभी अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता के लिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं मैदानी अमला सजग रहने एवं अपने जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईओ-डे नोडल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत, ग्राम सचिव आदि को विशेष भूमिका निभाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों में अपनी तैयारियां पूर्ण कर लेवें। इसके तहत हितग्राहियों के चयन, उनकी आवश्यक जानकारी पहले से संग्रहित कर लेवें ताकि मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत उनके अच्छे वीडियो एवं फोटोग्राफ्स पोर्टल में अपलोड किए जा सकें।
    श्री विश्वदीप ने निर्देशित किया कि डे नोडल अधिकारियों के द्वारा डाटा एंट्री के लिए जियो टैगिंग एवं अक्षांश एवं देशांश की तैयारी पूर्व ही कर ली जाए। विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार एवं बढ़ई के कार्य करने वालों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए तैयारी पहले से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पटवारी एवं सचिवों के द्वारा ग्राम पंचायतों में विशेष पिछड़ी जनजाति के संबंध में निर्धारित प्रपत्र के आधार पर जमीनी स्तर पर सर्वे किया जाए ताकि उन्हें समाज की मूख्यधारा में शामिल कर लाभान्वित किया जा सके। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामों में, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग आदि के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सामग्री वितरित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    Comments are closed.

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.