Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने बैठक आयोजित’निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से दी गई जानकार,,
    Uncategorized

    अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने बैठक आयोजित’निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से दी गई जानकार,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com01/12/2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने बैठक आयोजित’निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से दी गई जानकार,,

    प्रत्याशियों एवं गणन अभिकर्ताओं से आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने किया गया अपील*

    कोरबा 30 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 03 दिसंबर को होने वाले मतगणना के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अभ्यर्थियों-मतगणना अभिकर्ताओं को जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में सभी रिटर्निंग अधिकारियों श्री प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, श्री हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह की उपस्थिति में जिला मास्टर ट्रेनर्स डॉ. एम एम जोशी द्वारा उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    मास्टर ट्रेनर श्री जोशी ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए सभी अभ्यर्थियों को अपने गणन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को डाक मतपत्रों (ईटीपीबी/सामान्य) के विधिमान्य एवं अविधिमान्य गणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि प्रारूप 18 को शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय में जमा कर देवें, ताकि मतगणना हेतु अधिकृत अभिकर्ताओं के आदेश एवं विधिमान्य प्राधिकार पत्र हेतु कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके। गणना अभिकर्ताओं को अधिकृत प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणन अभिकर्ता संबंधित टेबल पर ही रहे, अनावश्यक चहलकदमी न करें।
    उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया प्रातः 8 बजे शुरू होगी, अभ्यर्थियों-निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना के 01 घंटे पहले मतगणना स्थल में उपस्थित होना होगा। सबसे पहले ईटीपीबी, डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ की जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा पहचान पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों-गणन अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। श्री जोशी ने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट, पेन, सहित अन्य समाग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रत्येक राउंड के बाद मतगणना की घोषणा की जाएगी और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही अभ्यर्थियों को इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी।
    /सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.