Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»कोरबा जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 141 मतदाता करेंगे मतदान 38 थर्ड जेंडर मतदाता भी डालेंगे वोट कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदात
    Uncategorized

    कोरबा जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 141 मतदाता करेंगे मतदान 38 थर्ड जेंडर मतदाता भी डालेंगे वोट कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदात

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com05/11/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छ,ग कोरबा 4 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी अंतिम चरण में है। इस चुनाव में कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता अपना वोट डालेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में कोरबा जिले के 141 ऐसे मतदाता भी अपना बहुमूल्य मतदान करेंगे जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। ऐसे मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग के लिए पृथक से मतदान दलों का गठन भी किया गया है। ये मतदान दल वरिष्ठ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान में सहयोग करेंगे।
    कोरबा जिला अन्तर्गत पाली-तानाखार, कटघोरा, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होना है। इस मतदान में जिले के विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या जारी कर दी गई है। जिसमें रामपुर विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 908, महिला मतदाता एक लाख 12 हजार 216 कुल दो लाख 21 हजार 124, कोरबा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 29 हजार 042, महिला मतदाता एक लाख 26 हजार 777, थर्ड जेंडर 21, कुल मतदाता दो लाख 55 हजार 840, कटघोरा विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख आठ हजार 462, महिला मतदाता एक लाख छः हजार 299, थर्ड जेंडर नौ, कुल मतदाता दो लाख 14 हजार 770, पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 428, महिला मतदाता एक लाख 14 हजार नौ सौ पंद्रह, थर्ड जेंडर -8, कुल मतदाता दो लाख 28 हजार 351 है।

    महिला मतदाताओं की संख्या है अधिक

    कोरबा जिले में कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष के मुकाबले अधिक है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख 60 हजार 207 और पुरूष मतदाताओं की संख्या चार लाख 59 हजार 840 है। जिले में थर्ड जेंडरों की संख्या 38 है। विधानसभावार देखें तो रामपुर विधानसभा में एक लाख 12 हजार 216, पाली तानाखार में एक लाख 14 हजार 915 महिला मतदाता हैं। कटघोरा और कोरबा विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं की संख्या से अधिक है।

    विधानसभा निर्वाचन 2018 में कोरबा जिले में 78.61 प्रतिशत हुआ था मतदान

    विधानसभा निर्वाचन 2018 में कोरबा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः रामपुर, कोरबा, कटघोरा और पाली तानाखार में मतदान का प्रतिशत 78.61 था।  विधानसभा क्षेत्र रामपुर में 83.37, कोरबा 71.56, कटघोरा 77.65 और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में 81.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामपुर विधानसभा में 83.66 पुरुष एवं 83.38 महिला मतदाताओं ने, कोरबा विधानसभा में 71.19 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने जबकि 71.98 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 76.78 पुरुष एवं 78.56 महिला मतदाताओं ने इसी तरह पाली तानाखार विधानसभा में 82.23 पुरुष एवं 81.54 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

      पिछले विधानसभा निर्वाचन की तुलना में 82 हजार 514 मतदाता बढ़े

    विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल आठ लाख 37 हजार 571 मतदाता चिन्हित थे। विधानसभा रामपुर में दो लाख एक हजार 546 मतदाता, कोरबा में दो लाख 26 हजार 304 मतदाता, कटघोरा में एक लाख 97 हजार 526, और पाली तानाखार में दो लाख 12 हजार 195 मतदाता थे। जिसमें 30 ट्रांसजेंडर मतदाता थे। विधानसभा निर्वाचन 2023 में उच्चतम कोरबा जिले से कुल नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता चिन्हित हैं। गत विधानसभा चुनाव 2018 की तुलना में इस चुनाव में 82 हजार 514 मतदाता बढ़े हैं।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.