Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर पीठासीन के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश,,
    Uncategorized

    चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर पीठासीन के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com17/10/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    पीठासीन के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

    कोरबा 16 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज शासकीय ई व्ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल में चुनाव कार्य संपन्न कराने नियुक्त पीठासीन अधिकारी गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निष्पक्ष, स्वतंत्र तथा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का विस्तार से अध्ययन करने तथा प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनने व अमल में लाने के निर्देश दिये।
    कलेक्टर ने चुनाव प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष एवम पारदर्शी मतदान हेतु मतदान दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी निर्वाचन आयोग के एक अंग हैं। मतदान प्रक्रिया में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। अपना आचरण एवम व्यवहार सही रखते हुए मतदाताओं के समक्ष निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी ई.व्ही.एम.मशीन का संचालन स्वयं करके देखें। उन्होंने मतदान तिथि के पूर्व तथा मतदान के दिन समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं अवश्य सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ई.व्ही.एम. द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, मतदान दलों को ई.व्ही.एम. को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम. में इरर का निराकरण, ई.व्ही.एम. के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी, एवं आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंटोल यूनिट की सिलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी मतदान दलों को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों को निर्देशित किया।
    उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर पीठासीन अधिकारियों का चुनाव कार्य के प्रशिक्षण का सघन निरीक्षण किया और कहा कि चुनाव दल के किसी भी सदस्य को यदि चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य में कोई असुविधा महसूस हो रही हो, दुविधा हो तो वे उसका समाधान मास्टर टेनर्स से अवश्य करें। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में 666 में से 615 प्रशिक्षणार्थी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में 668 में से 651 पीठासीन अधिकारी उपस्थित हुए। अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। मतदान दल अधिकारी क्रमांक 01 का प्रशिक्षण 17 अक्टूबर को तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 02 और 03 का प्रशिक्षण 18 अक्टूबर को दो पालियों में उक्त स्थान पर आयोजित किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज उपस्थित थे।
    /कमलज्योति/

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.