Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, नोट कर लें पूजाविधि, मंत्र, आरती और विशेष भोग
    Uncategorized

    नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, नोट कर लें पूजाविधि, मंत्र, आरती और विशेष भोग

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com16/10/2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    2023 Day 2: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती हैं। वहीं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का बड़ा महत्व है।

    मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी कहा जाता है। भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। इसलिए वह ब्रह्मचारिणी भी कहलाती हैं। मां ब्रह्मचारिणी सफेद साड़ी धारण करती हैं। साथ ही उनके दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है। चलिए नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को प्रसन्न करने की पूजाविधि जानते हैं।

    मां ब्रह्मचारिणी की पूजाविधि:

    नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह जल्दी उठें। स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें।

    मां दुर्गा के सामने दिया जलाएं। उन्हें सफेद फूल और सिदूंर चढ़ाएं।
    भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें।
    इस दिन मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री चढ़ाने का बड़ा महत्व है।
    मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र का जाप करें और उन्हें भोग लगाएं।

    इसके बाद सभी देवी-देवताओं समेत मां दुर्गा की आरती उतारें।

    मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को खीर, बर्फी, चीनी और पंचामृता का भोग लगा सकते हैं। इस दिन आप पूजा के दौरान सफेद रंग के वस्त्रों को पहन सकते हैं।

    मां ब्रह्मचारिणी का बीज मंत्र: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्र ‘ह्रीं श्री अम्बिकायै नमः’ का 108 बार जाप कर सकते हैं।

    इसके अलावा ‘ या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।’ मंत्र का जाप करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

    मां ब्रह्मचारिणी की आरती

    1. जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता।
      जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
      ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
      ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
      ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
      जिसको जपे सकल संसारा।
      जय गायत्री वेद की माता।
      जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
      कमी कोई रहने न पाए।
      कोई भी दुख सहने न पाए।
      उसकी विरति रहे ठिकाने।
      जो तेरी महिमा को जाने।
      रुद्राक्ष की माला ले कर।
      जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
      आलस छोड़ करे गुणगाना।
      मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
      ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
      पूर्ण करो सब मेरे काम।
      भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.