Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, अब बढ़ चढ़कर करेंगे मतदान ,कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,बगधरीडांड, सरडीह सहित अन्य ग्रामवासियों ने मतदान का लिया संकल्प,,
    Uncategorized

    पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, अब बढ़ चढ़कर करेंगे मतदान ,कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,बगधरीडांड, सरडीह सहित अन्य ग्रामवासियों ने मतदान का लिया संकल्प,,

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com14/10/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा ।  जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम दरगा, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मतदान का बहिष्कार करने का मामला संज्ञान में आने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने इसे गंभीरता से लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आश्रित ग्राम में पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

    इस संबंध में संबंधित ग्रामों के पहाड़ी कोरवाओं के मध्य जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के संबंध में उन्हें अवगत कराया और मतदान के महत्व को बताया। अधिकारियों से मिली जानकारी से संतुष्ट होकर पहाड़ी कोरवाओं सहित समस्त ग्रामवासियों ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के बहिष्कार के निर्णय को वापस लेकर शपथ के साथ में मतदान करने की सहमति दी है।
    कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं के संज्ञान में आने के पश्चात संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से इसकी जांच कराई। जांच में मिली समस्याओं और कमियों को चिन्हित करते हुए कलेक्टर ने संबंधित ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सोलर पैनल युक्त बिजली की व्यवस्था और मेंटनेंस के लिए क्रेडा और सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता को, बगधरीडांड से खैरीभावना तक पहुंच मार्ग रोड़ निर्माण के लिए कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को पत्र जारी किया है। कलेक्टर ने खैरीभावना ग्राम में पानी में आयरन की अधिक मात्रा होने के कारण पेयजल की समस्या के संबंध में कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पत्र जारी कर जांच कर नवीन बोर लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवाओं से संबंधित ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टीविटी के लिए विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर बीएसएनएल, जियो, एयरटेल को पत्र जारी कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए हैं।
    उल्लेखनीय है कि ग्राम बगधरीडांड एवं सरडीह कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र कमांक 96 मतदान केन्द्र का नाम – दरगा के अंतर्गत् आते हैं जिसमें विधानसभा निर्वाचन 2018 में 88.33 प्रतिशत मतदान एवं लोकसभा निर्वाचन – 2019 में 85.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान के महत्व को समझाने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधानभा निर्वाचन -2023 में बहिष्कार के निर्णय को वापस लिया जाकर शपथ के साथ मतदान करने की सहमति दी गई।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.