Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»चर्चित डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को कलेक्टर ने दोनों जनपद सीईओ के प्रभार से हटाया ,कोरबा में डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे पोंडी उपरोड़ा का विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर को प्रभार ,देखें आदेश ……….
    Uncategorized

    चर्चित डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को कलेक्टर ने दोनों जनपद सीईओ के प्रभार से हटाया ,कोरबा में डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे पोंडी उपरोड़ा का विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर को प्रभार ,देखें आदेश ……….

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com29/09/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चर्चित डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को कलेक्टर ने दोनों जनपद सीईओ के प्रभार से हटाया ,कोरबा में डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे पोंडी उपरोड़ा का विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर को प्रभार ,देखें आदेश ……….

    चर्चित डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को कलेक्टर ने दोनों जनपद सीईओ के प्रभार से हटाया ,कोरबा में डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे पोंडी उपरोड़ा का विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर को प्रभार ,देखें आदेश ……….

    चर्चित डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को कलेक्टर ने दोनों जनपद सीईओ के प्रभार से हटाया ,कोरबा में डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे पोंडी उपरोड़ा का विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर को प्रभार ,देखें आदेश ……….

    Bhuvneshwar Mahto September 28, 2023
    WhatsAppEmailFacebookTwitterShare

    कोरबा। आखिरकार डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार चौधरी की कोरबा एवं पोंडी उपरोड़ा दोनों जनपद पंचायतों से छुट्टी हो गई। कलेक्टर ने चर्चित डिप्टी कलेक्टर को मुख्यकार्यपालन अधिकारी के प्रभार से भारमुक्त कर दिया। जारी आदेश अनुसार डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे को जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है वहीं विकास विस्तार अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर को जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया।

    गौरतलब हो कि पिछले करीब 3 माह से अधिक समयावधि से डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार चौधरी को जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया था। तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा के कार्यकाल में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं जुलाई माह में अवकाश में रहे कलेक्टर सौरभ कुमार की जगह प्रभारी कलेक्टर के रूप में आईएएस (जिला पंचायत सीईओ) श्री विश्वदीप ने डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को पोंडी उपरोड़ा जनपद सीईओ आर एस मिर्झा का सीईओ जनपद पंचायत सोनहत जिला कोरिया के पद पर भारमुक्त होने पर पोंडी उपरोड़ा जनपद सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दे दिया था। जबकि कोरबा में ही प्रभारी जनपद सीईओ के तौर पर श्री चौधरी का कामकाज एवं कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे थे। पोंडी का अतिरिक्त प्रभार देते ही विरोध के स्वर फूटने लगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष पोंडी उपरोड़ा द्वारा तो इन्हें जनपद सीईओ के प्रभार से हटाने आंदोलन की चेतावनी तक दी गई थी। वहीं कोरबा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने डीएमएफ के कार्यों में अनियमितता ,पंचायतों से दबावपूर्वक फर्म के नाम पर चेक काटे जाने के गम्भीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद से श्री चौधरी की कार्यशैली पर कलेक्टर सौरभ कुमार की पैनी नजर थी। उन्होंने प्रशासन की छवि बेदाग पारदर्शी बनाए रखने दोनों जनपद पंचायतों के जनपद सीईओ के प्रभार से उन्हें भारमुक्त कर दिया है। हालांकि विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इनके कार्यकाल में डीएमएफ के कार्यों में हुई अनियमितता की जांच की मांग उठ सकती है ।

    पूर्व कलेक्टर ने पूर्व जनपद सीईओ बी एस राज के साथ किया अन्याय!

    पूर्व कलेक्टर संजीव झा ने पोंडी उपरोड़ा के जनपद सीईओ बी एस राज को अक्टूबर 2022 के बाद चिकित्सा अवकाश से वापस आने के बाद जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा सीईओ के पद पर पदस्थापना तक नहीं दी। उन्हें परियोजना कार्यालय में संलग्न कर दिया ।उनकी जगह क्षेत्र संयोजक आर एस मिर्झा को पोंडी उपरोड़ा जनपद सीईओ का प्रभार दे दिया। जबकि कायदे से उस दौरान वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार बी एस राज पर विधानसभा क्षेत्र का निवासी होने का नियम भी प्रभावी नहीं हो रहा था,ऐसे में किस उद्देश्य के साथ जनपद सीईओ श्री बी एस राज को साल भर परियोजना कार्यालय में बिठाया गया यह चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि वर्तमान में चर्चा का विषय यह भी है कि कोरबा जनपद सीईओ के पद पर पदस्थ गोपाल मिश्रा को निलंबन से बहाली जॉइनिंग के बाद भी प्रभार क्यों नहीं सौंपा जा रहा? विकास विस्तार अधिकारी जैसे कनिष्ठ अधिकारी को वरिष्ठ अधिकारियों पर तरजीह देते हुए कैसे पोंडी उपरोड़ा जनपद के सीईओ का प्रभार सौंपा जा रहा

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.