Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सावन के पहले सोमवार में कनकेश्वर मंदिर में अर्धरात्रि से उमड़ेंगे श्रद्धालुगण कोरबा
    Uncategorized

    सावन के पहले सोमवार में कनकेश्वर मंदिर में अर्धरात्रि से उमड़ेंगे श्रद्धालुगण कोरबा

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com09/07/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले के विकासखण्ड करतला अंतर्गत कनकेश्वरधाम में अर्धरात्रि से सावन के पहले सोमवार भक्तों का रेला उमडे़गा। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। मनोकामना पूरी करने पूजा-अर्चना का सिलसिला सावन के पहले दिन से ही शुरू हो चुका है। ग्राम कनकी जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्राम कनकी छत्तीसगढ़ में कनकेश्वरधाम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां भगवान शिव का पुराना मंदिर स्थित है, जहां सावन में हजारों श्रद्धालु कनकेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के लिए आते हैं।
    यह ग्राम शिव मंदिर के अलावा प्रवासी पक्षियों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। वैसे तो इस मंदिर को 13वीं शताब्दी का कहा जाता है, लेकिन पुरातात्विक विभाग ने इसकी पुष्टि नही की है। फिर भी मंदिर की दीवारों और चौखटों पर पुरातात्विक मंदिरों तुमान, पाली जैसे सुंदर उत्कीर्णन और आकृति देखने को मिलती है। मंदिर को छत्तीसगढ़ पुरातत्व विभाग द्वारा एक संरक्षित मंदिर का दर्जा प्राप्त है। मंदिर का उत्पत्ति का अलग-अलग इतिहास है।
    किंवदंती है कि एक काली गाय उफनती नदी को पार कर घने वन के बीच एक स्थान पर स्थित टीला पर प्रतिदिन दूध गिराने जाती थी। एक दिन ग्वाला उस गाय का पीछा करते हुए उस स्थान पर पहुंच गया जहां गाय रोज दूध गिराती थी। उसने देखा कि गाय यहां टीला पर दूध गिरा रही है। वह गुस्से से गाय को डंडे से पीटने लगा कि ये यहां रोज आकर सारा दूध गिरा देती है और बछड़ा दिनों-दिन सूखता जा रहा है। उस ग्वाले ने जिस जगह दूध गिरा वहां भी डंडे से प्रहार किया और वहां से कुछ टूटने की आवाज आई। उस जगह चांवल का टुकड़ा (कनकी) का दाना पड़ा हुआ था। वहां से आने के बाद रात को भगवान शिव ग्वाले के स्वप्न आये और बोले कि जिस जगह गाय रोज दूध गिराती थी उस जगह पर मैं था। तुम उस जगह जाओ और मेरी पूजा-अर्चना करो। जब उस जगह की साफ-सफाई कराई गई तो वहां एक शिवलिंग मिला। जिसके कारण यहां एक मंदिर बनवाया गया और कनकी या चांवल के दाने के आसपास होने के कारण इसे कनकेश्वर महादेव मंदिर कहा गया। तब से यहां श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि में भव्य मेला लगता है। जहां कोरबा जिले सहित आसपास क्षेत्र एवं दूसरे राज्यों से लोग हजारों की संख्या में स्वयंभू महादेव का दर्शन करने आते हैं। लोगों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति हमेशा आगे रहती हैं।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.