Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»अंधेकत्ल की गुत्थी को सायबर सेल की टीम और कोरबी पुलिस ने मिलकर सुलझाया,मृतक का पुत्र संतकुमार उर्रे ही निकला हत्यारा…
    Uncategorized

    अंधेकत्ल की गुत्थी को सायबर सेल की टीम और कोरबी पुलिस ने मिलकर सुलझाया,मृतक का पुत्र संतकुमार उर्रे ही निकला हत्यारा…

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com21/06/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ▶️पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम
    ▶️हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जप्त

    दिलीप कुमार वैष्णव
    कोरबा छत्तीसगढ़ -(चौकी कोरबी, थाना पसान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक कृष्ण कुमार साकिन नवापारा पण्डरीपानी दिनांक 15.06.2023 को चौकी कोरबी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि इसका चाचा रूपसिंह उर्रे दिनांक 14.06.2023 को गांव रूपचंद के घर राजमिस्त्री का काम करने गया था जो रात्रि में घर नही आया और दिनांक 15.06.2023 को गांव के ही पुलिया के पास रोड किनारे मृत हालत में मिला है उसके सिर, शरीर, माथा, आंख, सीना में गंभीर चोट लगा है, चाचा की मृत्यु उसके शरीर में आई चोट के कारण हुआ है कि सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 0/2023 कायम कर जांच कार्यवाही किया गया। दौरान मर्ग जांच के मृतक रूपसिंह उर्रे पिता स्व० बहाल साय उर्रे उम्र 45 वर्ष साकिन नवापारा पण्डरीपानी की मृत्यु अज्ञात आरोपी द्वारा सिर, शरीर में गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करना पाये जाने से अप.क्र. 61/2023 धारा 302 भादवि पंजी0 कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीर को देखते हुये कोरबा पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी के द्वारा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पसान निरीक्षक राजेश जांगडे, साइबर सेल कोरबा प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी एवं उप निरीक्षक नवल साव के कुशल नेतृत्व में दौरान विवेचना कार्यवाही के सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच व संदेहियों से पूछताछ किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान मृतक का पुत्र संतकुमार उर्रे बार – बार अपने बयान को बदल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था जिसे मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर टूट गया और अपराध धारा घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि पिता रूपसिंह के द्वारा आये दिन वाद विवाद करने के कारण तथा दिनांक घटना समय को भी वाद विवाद कर गाली गलौच करने से परेशान होकर जान से मारने की नियत से फावड़ा व सब्बल से सिर, सीना, माथा, आंख, शरीर में संघातिक वार कर हत्या कर देना तथा साक्ष्य छिपाने की नियत से अपने घर से घटनास्थल नवापारा पण्डरीपानी पुलिया रोड किनारे ले जाकर शव को रख देना तथा अपराध में प्रयुक्त फावड़ा, सब्बल घटना समय आरोपी संतकुमार द्वारा पहने वस्त्र में लगे खून के दाग धब्बे को धोकर साक्ष्य नष्ट कर देना बताया। जिसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अपराध में प्रयुक्त फावड़ा सब्बल एवं अपराध के समय अपने बदन में पहने वस्त्र एक हाफ पेंट, एक फूल टी शर्ट को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी संतकुमार उर्रे के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी0 राजेश जांगडे ( थाना प्रभारी पसान), निरीक्षक सनत सोनवानी (प्रभारी साइबर सेल कोरबा), उप निरी0 नवल साव चौकी प्रभारी कोरबी, स.उ.नि. नंदलाल टंडन, आरक्षक श्याम गबेल, पुष्पेंद्र पटेल, रामधन पटेल, विकास कोसले, रामकुमार पटेल, दुष्यंत गोभिल एवं सायबर टीम के सउनि राकेश सिंह, प्र. आर. गुनाराम सिन्हा, राजेश कंवर, आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, रितेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.