Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»अल नीनो की वजह से छत्तीसगढ़ में मानसून में देरी ,जानें प्रभाव ….
    Uncategorized

    अल नीनो की वजह से छत्तीसगढ़ में मानसून में देरी ,जानें प्रभाव ….

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com18/06/2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर । मौसमी घटना अल-नीनो के असर से देश में ज्यादा गर्मी पड़ने और बारिश कम होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भारत में इसके असर की ज्यादा आशंका है। छत्तीसगढ़ में इस साल जून में पड़ रही भीषण गर्मी को इस मौसमी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

     

    आमतौर पर 10 से 15 जून तक मानसून पहुंच जाता है और मानसून आने से दो-तीन दिन पहले प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। इसलिए जून में ज्यादा गर्मी महसूस नहीं की जाती। इस वर्ष मानसून लेट हुआ ही है और गर्मी भी तेज पड़ने लगी है। इसका असर आने वाले मानसून पर होगा। पिछले एक दशक में जब-जब इस तरह की कोई वैश्विक मौसमी घटना घटित हुई है तब-तब प्रदेश में बारिश घटी है।
    वैश्विक स्तर पर मानसून और गर्मी को प्रभावित करने वाले अल-नीनो और ला-नीना का छत्तीसगढ़ में पिछले करीब एक दशक में नकारात्मक प्रभाव रहा है। जब-जब ये घटनाएं प्रभावी रहीं हैं, उस वर्ष प्रदेश में औसत से थोड़ी कम बारिश हुई है। इसके विपरीत जिन वर्षों में दोनों में से कोई भी घटना नहीं घटी, उन सालों में राज्य में मानसून के दौरान जमकर बारिश हुई है। इन दोनों सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ पर हुआ है, लेकिन इनकी वजह से कभी भी पूरे प्रदेश में सूखे या अत्यधिक वर्षा (अतिवृष्टि) नहीं हुई है। इसकी एक वजह प्रदेश की भौगोलिक स्थिति है।बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी वाली हवा प्रदेश में पहुंच ही जाती है। इससे मानसून के दौरान जरूरत का पानी मिल जाता है। इस साल अल-नीनो इफेक्ट है। इसलिए जून थोड़ा ज्यादा गर्म है और मानसून भी लेट हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि अल-नीनो की वजह से प्रदेश में मानसून प्रभावित होगा। छत्तीसगढ़ में भी पिछले एक दशक के आकंड़ों का विश्लेषण किया गया। निष्कर्ष निकला कि जब-जब ये घटनाएं घटी हैं, उन सालों में वर्षा कम हुई है।

    1000 मिमी तक ही बारिश का अनुमान

    प्रदेश में मानसून के दौरान यानी जून से सितंबर तक औसत 1142.4 मिमी औसत बारिश होती है। जून में आमतौर पर 10 तारीख के बाद ही मानसून पहुंचता है। इस महीने के 15 से 20 दिन में औसत 175 मिमी बारिश होती है। यह मानसून के कोटे का 15 फीसदी के आसपास होता है। 65 फीसदी से ज्यादा बारिश जुलाई और अगस्त में होती है। 20 फीसदी के आसपास बारिश सितंबर में होती है। अल-नीनो इफेक्ट से यदि राज्य में बारिश पर असर पड़ा भी तो पिछले अनुभवों के आधार पर 900 से 1000 मिमी के बीच ही बारिश होने का अनुमान है।

    अल नीनो का ये असर

    केंद्रीय मौसम विभाग ने 2023 में अल-नीनो के प्रभाव की चेतावनी दी है। अगर अल नीनो का प्रभाव पड़ता है तो इस साल लोगों को ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ सकती है। भारत में अल-नीनो के कारण सूखे की स्थिति पैदा होती है। कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में भी इसका सीधा असर होता है।

    छत्तीसगढ़ में सूखा या अति बारिश की संभावना कम

    अल नीनो और ला नीना का असर वैश्विक है। जाहिर है, छत्तीसगढ़ पर भी असर होगा ही, लेकिन मानसून को प्रभावित करने वाले कई और कारक भी होते हैं। भौगोलिक स्थिति भी मानसून की वर्षा को प्रभावित करती है। छत्तीसगढ़ में औसत बारिश हो जाती है। सूखे या अतिवृष्टि जैसी स्थिति रेयर आती है। इस साल चक्रवात से मानसून थोड़ा लेट हुआ है।

     

     

    प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना को अल-नीनो कहा जाता है। आसान भाषा में समझे तो समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं उस समुद्री घटना को अल नीनो का नाम दिया गया है। इस बदलाव की वजह से समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा हो जाता है।

    डाॅ. एमएल साहू, डिप्टी डायरेक्टर मौसम

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.