Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»चैतुरगढ़, सर्वमंगला, कनकेश्वर धाम एवं मां मड़वारानी मंदिर को ट्रस्ट बनाने करें पहल, मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणा पर हो तेजी से अमल: कलेक्टर श्री झा
    Uncategorized

    चैतुरगढ़, सर्वमंगला, कनकेश्वर धाम एवं मां मड़वारानी मंदिर को ट्रस्ट बनाने करें पहल, मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणा पर हो तेजी से अमल: कलेक्टर श्री झा

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com01/02/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले के सभी आश्रम छात्रावासों का जिला अधिकारीगण करेंगे निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा ,हाट बाजार क्लीनिक में सार्वजनिक उपक्रमों के चिकित्सकों की भी रहेगी भागीदारी

    कोरबा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कोरबा प्रवास पर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए विभिन्न जन कल्याणकारी घोषणाओं पर त्वरित अमल होगी। कलेक्टर संजीव झा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं को अमली जामा पहनाने और घोषणाओं को पूर्ण करने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

    बुधवार को आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम लाफा, पिपरिया, रंजना और नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किए गए विभिन्न घोषणाओं की जानकारी लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से वन अधिकार पत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने विकासखण्डवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेकर पटवारी और बीटगार्ड के माध्यम से सत्यापन कराकर वन अधिकार पत्रों के आवेदनों का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही इस कार्य की लगातार माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में संचालित हाट-बाजार क्लीनिक योजना की भी जानकारी ली। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के नजदीकी गांवों के हाट बाजारों में उपक्रमों के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ की ड्युटी लगाकर हाट बाजार क्लीनिक में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने इसके लिए बालको, एनटीपीसी, एसईसीएल आदि सार्वजनिक उपक्रमों में संलग्न चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की जानकारी लेकर हाट-बाजार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

    समय सीमा की समीक्षा बैठक में जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक उदय किरण भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री झा ने एसपी उदय किरण को नवपदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर द्वय विजेंद्र पाटले प्रदीप साहू, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

    सभी आश्रम छात्रावासों का जिला अधिकारीगण करेंगे निरीक्षण

       कलेक्टर ने कहा कि   जिले के सभी आश्रम छात्रावासों का जिला अधिकारीगण निरीक्षण करेंगे । अधिकारीगण आश्रम छात्रावासों में जाकर वहां बच्चों के रहने, खाने-पीने और पढ़ने के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही आश्रम छात्रावासों में निवासरत् बच्चों से वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी लेंगे। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में इस संबंध में सभी आश्रम छात्रावासों वार जिला अधिकारियों की निरीक्षण ड्युटी लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

    मड़वारानी , सर्वमंगला, कनकेश्वर धाम और चैतुरगढ़ मंदिर में ट्रस्ट गठन करने पहल करें

    कलेक्टर ने जिले में स्थित धार्मिक और आस्था के केंद्र मां मड़वारानी मंदिर, मां सर्वमंगला, कनकेश्वर धाम और चैतुरगढ़ मंदिर में ट्रस्ट गठन करने के लिए पहल की है। उन्होंने इन धार्मिक स्थलों में ट्रस्ट गठन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की बैठक में राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने फौती, बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन आदि के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर तेजी सेे निराकृत करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.