Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»बागेश्वर सरकार ने स्वीकारा नागपुर की समिति का चैलेंज:बोले- रायपुर आ जाओ, 30 लाख नहीं चाहिए; फ्री में बताऊंगा, ठठरी बांध दूंगा
    Uncategorized

    बागेश्वर सरकार ने स्वीकारा नागपुर की समिति का चैलेंज:बोले- रायपुर आ जाओ, 30 लाख नहीं चाहिए; फ्री में बताऊंगा, ठठरी बांध दूंगा

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com19/01/2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    acn18.com भोपाल/बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने समिति के 30 लाख रुपए के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि वे फ्री में ही उनके सभी सवालों के जवाब देंगे। बस इसके लिए समिति के सदस्यों को रायपुर में 20 और 21 जनवरी को होने वाले दरबार में पहुंचना होगा। उनके आने-जाने का खर्च भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देने को कहा है।

    – Advertisement –

    सबसे पहले जान लीजिए क्या है पूरा मामला

    हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री नागपुर गए थे, जहां उन्होंने अपना दिव्य दरबार लगाया था। इसे लेकर अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने पुलिस को शिकायत की थी। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा- नागपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा 5 से 13 जनवरी होनी थी। आमंत्रण पत्र और पोस्टर में भी 13 जनवरी तक कथा का जिक्र था। कथा पूरी करने के दो दिन पहले ही वे नागपुर से चले गए। श्याम मानव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के नाम और नंबर से लेकर कई चीजें बताने का दावा करते हैं। हमने उनके ऐसे वीडियो देखे थे। हमने उन्हें ऐसे दावों को सिद्ध करने को कहा था।

    अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह अध्यक्ष श्याम मानव ने बागेश्वर सरकार को चुनौती दी है।
    अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह अध्यक्ष श्याम मानव ने बागेश्वर सरकार को चुनौती दी है।

    समिति ने दी थी कौन सी चुनौती?

    समिति अपने 10 लोगों को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सामने लेकर जाती। उन्हें अपने अंतर ज्ञान से उनके बारे में बताना था। इसमें उनका नाम, नंबर, उम्र और उनके पिता का नाम बताना था। इसके अलावा पास के कमरे में 10 चीजें रखते, उन 10 चीजों को उन्हें पहचानना था। इसे दो बार रिपीट करते। यदि वे 90 प्रतिशत रिजल्ट भी दे देते, तो समिति उन्हें 30 लाख रुपए का इनाम देती। हालांकि इसके लिए उन्हें 3 लाख रुपए डिपॉजिट करना होता। श्याम मानव के मुताबिक उन्होंने चुनौती नहीं स्वीकारी और पहले ही नागपुर से रवाना हो गए।

    चैलेंज पर क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री?

    पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा रायपुर में चल रही है। यहां उन्होंने कहा कि आप दुनिया के चक्कर में मत पड़िए। भूत-पिशाच निकट नहीं आवे… क्या यह गलत है। क्या यह अंध श्रद्धा है। क्या यह अंध विश्वास है। हमने महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन नहीं किया है। ना ही कभी करेंगे। यदि वे कहते भगवान होते हैं या नहीं, हमें अनुभव करना है… बागेश्वर बालाजी का दो दिन का दरबार लगा। आप नहीं आए। 7 दिन का दरबार लगा, आप नहीं आए। हमें टाइम रहेगा हम फिर आएंगे, लेकिन रायपुर में 20 और 21 तारीख को पुन: दरबार है। आने का किराया हम देंगे, आपकी चुनौती हमें स्वीकार है। वेलकम टू रायपुर।

    रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्याम मानव की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि हमने महाराष्ट्र में किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है।
    रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्याम मानव की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि हमने महाराष्ट्र में किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है।

     

    उन्होंने कहा- जो हमें प्रेरणा लगेगी हम बताएंगे, हमें अपने इष्ट पर भरोसा है। यह न्यूज बंद कर दीजिए कि हम कथा छोड़कर भागे थे। हमारी कथा तो 7 दिन की थी। 3 तारीख काे हम पहले ही यह स्पष्ट कर चुके थे, हम 7 दिन की कथा करेंगे। सभी कथाओं में हमने दो दो दिन कम किए हैं। इसके बाद भी बच्चों ने 9 दिन का नोट करवा दिया। हमने आयोजक के घर खबर भेजी, कथा 7 दिन ही होगी। दो दिन कथा नहीं हुई तो वहां के कोई कथाकथित रावण के खानदान के… वे बोले- लो बागेश्वर सरकार कथा पंडाल छोड़कर भाग गए, जैसे हमने उनके बाप के मुडा छुड़ा लिया हो। पूछा क्यों भाग गए तो उन्होंने न्यूज में कहा- दरबार के लिए हमने 30 लाख रुपए बोले। हमारा बताएं तो हम 30 लाख देंगे। हम तो उन्हें फ्री में बता देंगे। रायपुर में दरबार है, यहां आ जाओ। किराया खर्चा हमसे ले लेना… तुम्हारी ठठरी हम बांध देंगे।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.