Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सात दिन के भीतर वन अधिकार पत्रों के लंबित आवेदनों का किया जाए निराकरण: कलेक्टर श्री झा जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को गंभीरता पूर्वक नहीं करने पर जिले के सभी एबीईओ की रूकेगी सैलेरी 12 जनवरी को टीडीएस, फॉर्म 16 एवं सेवा पुस्तिका संधारण के संबंध में होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए, निर्देश
    Uncategorized

    सात दिन के भीतर वन अधिकार पत्रों के लंबित आवेदनों का किया जाए निराकरण: कलेक्टर श्री झा जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को गंभीरता पूर्वक नहीं करने पर जिले के सभी एबीईओ की रूकेगी सैलेरी 12 जनवरी को टीडीएस, फॉर्म 16 एवं सेवा पुस्तिका संधारण के संबंध में होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए, निर्देश

    nikunjkrb@gmail.comBy nikunjkrb@gmail.com03/01/2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छ,ग कोरबा 03 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री झा ने आज आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र के लंबित आवेदनों का सात दिन के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन अधिकार पत्र बनाने की धीमी प्रगति और अधिक संख्या में लंबित आवेदनों की जानकारी होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री झा ने विकासखण्डवार लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर तेजी से आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, बीटगार्ड एवं सरपंचों से लंबित आवेदनों की सूची लेकर ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन कराकर वन अधिकार पत्रों के आवेदनों का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश आदिवासी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में स्कूली छात्र-छात्राओं के बनाये जा रहे जाति प्रमाण पत्रों के प्रगति की जनपद वार समीक्षा की। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र निर्माण के कार्य को गंभीरता पूर्वक नहीं करने पर जिले के सभी सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की सैलरी रोकने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए। साथ ही शासकीय कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की प्रतिकूल प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण पत्र निर्माण में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज अनुविभागीय अधिकारियों के पास ऑनलाइन भेजना सुनिश्चित करें। समय सीमा की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले एवं श्री प्रदीप साहू, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    12 जनवरी को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा आयोजन -* परामर्शदात्री समितियों की मांग एवं अधिकारी-कर्मचारियों से संबंधित सेवा पुस्तिका संधारण, जीपीएफ, पासबुक संधारण, टीडीएस एवं फार्म-16 के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन के लिए 12 जनवरी को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला कोषालय के समन्वय से आयोजित कार्यशाला में लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं स्थापना शाखा से संबंधित आवश्यक जानकारियों के संधारण के बारे में संबंधित लिपिकों को बताया जाएगा। कार्यशाला में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों के संबंधित कर्मचारीगण शामिल होंगे। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में स्थापना एवं पेंशन लिपिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में गति लाने और जारी पेंशन प्रकरणों में पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र सदस्यों के नामांकन पर भी आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने जिले में हो रही धान खरीदी की अद्यतन स्थिति तथा खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता की भी जानकारी ली। साथ ही  सभी गौठानों में आगामी जून माह तक पशुओं की चारे की व्यवस्था हेतु ज्यादा से ज्यादा पैरादान करवाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किए। कलेक्टर ने भूमिहीन मजदूरों का पंजीयन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत बैगा एवं गुनिया का भी पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter
    nikunjkrb@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    वेदांता पावर प्लांट भीषण हादसा: 20 श्रमिकों की मौत, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 अधिकारियों पर FIR दर्ज

    17/04/2026

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.